School Holiday: 8 से 10 सितंबर तक दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 23 Aug 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। School Holiday: दिल्ली में होने वाले जी-20 (G-20) को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 8, 9 और 10 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने सरकार से सिफारिश की थी। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त ने मुख्य सचिव को पत्र भेजा था। जिसके बाद फैसला लेते हुए दिल्ली सरकार ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

स्कूलों, दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा वी.आई.पी. आंदोलन के चलते कई रास्ते बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस के विशेष आयुक्त एसएस यादव ने कहा कि 7 सितंबर की रात 12 बजे से दिल्ली क्षेत्र और अन्य प्रतिबंधित या संरक्षित स्थानों पर प्रवेश नहीं होगा। केवल आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहनों को ही सीमा से प्रवेश की अनुमति होगी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

दूध, सब्जी, राशन, दवा और पेट्रोलियम उत्पादों के ट्रकों की एंट्री होगी। नई दिल्ली से सटे इलाकों में डीटीसी बसों को डायवर्ट किया जाएगा या रोका जाएगा। इस दौरान दिल्ली के सभी निजी कार्यालय और संस्थान भी बंद रहेंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सड़क की जगह मेट्रो से यात्रा की जा सकती है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल आदि जगहों के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *