Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 पर तिरंगा झंडा फहराने और इतिहास रचने के लिए देशवासियों को कोटि-कोटि बधाई: राजेश बाघा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 24 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandrayaan-3: पंजाब सरकार के अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देशवासियों को बधाई दी और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर तिरंगा झंडा फहरा कर इतिहास रचने पर खुशी जताई।

भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लैंड कराया है। ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने कहा कि मिशन की सफलता पूरी मानवता की है। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को दक्षिण भारत के श्रीहरिकोटा स्थित लॉन्च पैड से उड़ान भरी थी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वैज्ञानिकों का मानना है कि दक्षिणी ध्रुव के अज्ञात क्षेत्र में जमे हुए पानी और बहुमूल्य तत्वों के महत्वपूर्ण भंडार हो सकते हैं। भारत में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव देखने के लिए लोग कार्यालयों, दुकानों, रेस्तरां और घरों में टेलीविजन के पास भीड़ लगाए रहे।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

राजेश बाघा ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को बधाई दी और इस सफलता को ऐतिहासिक बताया और कहा कि चंद्रयान 3 मिशन विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन है। इसकी कामयाबी के लिए देश की जनता मंदिरों, गुरुद्वारों से लेकर मस्जिदों तक अरदास करती रही।

23 अगस्त की ये तारीख अंतरिक्ष में नए भारत की शुरुआत की कहानी है। राजेश बाघा ने कहा कि आज भारत ने इतिहास रच दिया है। हम अपने इसरो वैज्ञानिकों सहित सभी कर्मचारियों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को सलाम करते हैं। यह देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत गर्व की बात है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

https://youtu.be/1DwsU6Jlcus
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *