डेली संवाद, लुधियाना। ED Raid In Punjab: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि भारत भूषण आशु को घर पर आज सुबह सुबह ईडी ने रेड की है।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ED की टीम सुबह-सुबह ही आशु के लुधियाना स्थित कोचर मार्केट के पास बने घर में पहुंची। बताया जा रहा है कि रेड के दौरान उनके घर के बाहर सी.आर.पी.एफ. का सख्त पहरा लगा हुआ था।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक यह रेड करीब 2 घंटे तक चली है। इस दौरान भारत भूषण आशू के घर से कई दस्तावेजों की जांच की गई है। बता दे कि आशु पर अनाज ढुलाई समेत कई अन्य घोटालों के आरोप लगे है।