Flood In Punjab: पंजाब में फिर मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, प्रशासन द्वारा की जा रही अपील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 24 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Flood In Punjab: हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बारिश के कारण भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील में पानी की आवक फिर से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में भाखड़ा बांध का जलस्तर 2 फीट बढ़ गया है और बुधवार शाम 6 बजे तक भाखड़ा बांध का जलस्तर 1674.36 फीट तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

भाखड़ा बांध के फ्लड गेट बुधवार को भी 4 फीट तक खुले रहे। बी.बी.एम.बी सूत्रों के मुताबिक, अगर ऊपरी इलाकों में बारिश के कारण जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होती है तो नंगल बांध से और पानी छोड़ा जा सकता है। 24 घंटे में पौंग बांध का जलस्तर करीब 2 फीट तक बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पौंग बांध झील में जलस्तर 1390.42 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 42 फीट ऊपर है। बांधों ने पंजाब में फिर तनाव बढ़ा दिया है। भाखड़ा और पोंग बांध में जलस्तर बढ़ने से पंजाब में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। आपको बता दें कि बांधों से छोड़े गए पानी के कारण पहले भी दो बार कई इलाकों में बाढ़ आ चुकी है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *