Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी, चांदी भी हुई महंगी, जाने आज के ताजा रेट

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price Hiked
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 24 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: अब सोने और चांदी की कीमतें फिर से आसमान छू रही हैं। गुरुवार को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोना 150 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। इसके साथ ही चांदी भी 300 रुपये महंगी हो गई, जिसके बाद चांदी की कीमत 78500 रुपये हो गई।

आपको बता दें कि टैक्स और एक्साइज ड्यूटी के कारण सोने और चांदी की कीमत में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। 24 अगस्त को सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 150 रुपये बढ़कर 54450 रुपये हो गई है। वहीं 23 अगस्त को इसकी कीमत 54,300 रुपये थी। 22 अगस्त को भी सोने की यही कीमत थी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इससे पहले 21 अगस्त को इसकी कीमत 54,250 रुपये थी। इसके साथ ही 18, 19 और 20 अगस्त को भी सोने की कीमत इतनी ही रही। इससे पहले 17 अगस्त को इसकी कीमत 54600 रुपये थी। 22 कैरेट के अलावा अगर 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की बात करें तो गुरुवार (24 अगस्त) को इसकी कीमत बढ़कर 58905 रुपये हो गई।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इससे पहले 23 अगस्त को इसकी कीमत 58,740 रुपये थी। सोने के अलावा अगर चांदी की कीमत की बात करें तो 24 अगस्त को 300 रुपये के उछाल के बाद इसकी कीमत 78500 रुपये हो गई। वहीं 23 अगस्त को इसकी कीमत 78,200 रुपये थी। इससे पहले 22 अगस्त को इसकी कीमत 76,900 रुपये थी।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *