GST Bogus Billing: बोगस बिलिंग और GST चोरी के खिलाफ सरकार सख्त, 2 दिन में 107 गाड़ियां जब्त, 2 करोड़ टैक्स चोरी पकड़ी

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 815 शब्द|📅 24 Aug 2023

जालंधर के पंकू और बंटी का दुबई कनैक्शन, हवाला के जरिए टैक्स चोरी के करोड़ों रुपए दुबई में इनवेस्ट, टैरर फंडिंग की भी जांच

डेली संवाद, चंडीगढ़। GST Bogus Billing: सैंट्रल जीएसटी द्वारा पंजाब में हो रही बोगस बिलिंग और जीएसटी चोरी के मामले में बड़े स्तर पर शुरू की जांच के बाद अब पंजाब सरकार भी एक्शन में है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सख्त आदेश के बाद स्टेट जीएसटी की टीमों ने दो दिन में 107 वाहनों की चैकिंग की है। जिसमें बड़े स्तर पर जीएसटी चोरी और बोगस बिलिंग का मामला पकड़े में आय़ा है।

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि मंडी गोबिन्दगढ़ में 23-24 अगस्त को अलग-अलग जिलों के मोबाइल विंगों की तरफ से चलाई गई 2 दिवसीय विशेष जांच मुहिम के दौरान 107 वाहनों को ई-वे बिलों और अन्य ज़रुरी दस्तावेज़ की कमी के कारण ज़ब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों की तरफ से ढुलाई किये जा रहे सामान की पड़ताल के उपरांत डिफालटरों से 2 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूले जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: ठगी मारने वाले Midwest Immigration को डीसी दफ्तर ने जारी कर दिया लाइसेंस

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस जांच मुहिम के दौरान मोबाइल विंगों के साथ तैनात अधिकारियों को वस्तु और सेवा कर (जी. एस. टी) कानून की धारा 71 के अंतर्गत विशेष अधिकार दिए गए थे जिससे वह सड़क पर जा रहे वाहनों के इलावा कारोबारी स्थानों पर भी जांच करने के साथ-साथ ज़रुरी रिकार्डों की पड़ताल कर सकें।

इस विशेष चैकिंग मुहिम संबंधी जानकारी देते हुये हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 23 अगस्त को पटियाला, लुधियाना और स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रीवैंटिव यूनिट (सिपू) के मोबाइल विंगों द्वारा की गई चैकिंग के दौरान 55 वाहन ज़ब्त किये गए थे, जबकि 24 अगस्त की दोपहर तक रोपड़, पटियाला और शंभू के मोबाइल विंगों ने 52 वाहन ज़ब्त किये।

GST Bogus Billing: बोगस बिलिंग और GST चोरी के खिलाफ सरकार सख्त, 2 दिन में 107 गाड़ियां जब्त, 2 करोड़ टैक्स चोरी पकड़ी
107 vehicles seized during 2-days special campaign to check GST evasion- Harpal Singh Cheema

14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग का जालंधर से दुबई कनैक्शन

उधर, सैंट्रल जीएसटी और एसटीएफ ने नोएडा में हुए 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग में 1500 मोबाइल सिम के मैसेज औऱ काल रिकार्ड खंगाल रही है। इसमें पंजाब के जालंधर, लुधियाना, अमृतसर औऱ मंडी गोबिंदगढ़ के कई कारोबारियों समेत समेत भाजपा के दो नेताओं के बेहद करीबी लोगों का नाम सामने आ रहा है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सैंट्रल जीएसटी को जालंधर के पंकू और बंटी के साथ उन कारोबारियों की तलाश है, जिनके लिंक सीधे दुबई से जुड़े हैं। नोएडा में 14,000 करोड़ रुपए की बोगस बिलिंग में यूपी एसटीएफ को आशंका है कि इसमें से कई करोड़ रुपए टैरर फंडिंग में यूज किया गया है। जिसमें जालंधर और लुधियाना समेत मंडी गोबिंदगढ़ के कई कारोबारियों के नाम आ रहे हैं।

पंकज आनंद जेल में, फिर पंकू के कई फर्जी फर्में कौन चला रहा?

सैंट्रल जीएसटी की टीम ने स्टेट जीएसटी से इसी साल जनवरी में जालंधर में पकड़े गए 48 करोड़ की टैक्स चोरी व बोगस बिलिंग की सभी जांच रिपोर्ट मांगी है। सूत्र बता रहे हैं कि जेल में बंद पंकज आनंद के नाम से किसी अन्य पंकज उर्फ पंकू ने बड़े स्तर पर फर्जी कंपनियां बनाकर बोगस बिलिंग की है। इसमें किसी बंटी का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

स्टेट जीएसटी से जुड़े सूत्रों के लुधियाना से जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने कबूला है कि इस पूरे रैकेट में जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ के कई कारोबारियों की मिलीभगत है। इसमें जालंधर के पंकू और बंटी का नाम प्रमुखता से आ रहा है। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि पंकू और बंटी का सीधा कनैक्शन दुबई में है। जिससे बोगस बिलिंग और जीएसटी चोरी से अर्जित किए गए करोड़ों रुपए हवाला के जरिए दुबई में इवेस्ट किया जा रहा है।

यूपी में पकड़े आतंकी से मिले अहम सुराग

जालंधर के पंकू और बंटी के दुबई कनेक्शन को लेकर सैंट्रल जीएसटी और यूपी एसटीएफ खोजबीन कर रही है। उन्हें आशंका है कि जालंधर के ये कारोबारी दुबई में इनवेस्ट दिखाकर अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान बैठे आतंकियों को फंडिंग कर रहे हैं। इसका एक माड्यूल उत्तर प्रदेश में पकड़ा गया है।

उधर, इस मामले में पंजाब की जीएसटी के कई अधिकारी और कर्मचारी भी शक के घेरे में है। इसमें कई वे अधिकारी हैं, जो कई साल से जालंधर, लुधियाना औऱ मंडी गोबिंदगढ़ में एक ही सीट से चिपके हैं। इन अधिकारियों की सीधे तौर पर टैक्स चोर कारोबारियों से मिलीभगत है, जिससे करोड़ों रुपए की रोजाना टैक्स चोरी की जा रही है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *