Punjab News: वन अधीन क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए पौधे लगाने में तेज़ी लाई जाए: लाल चंद कटारूचक्क

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 499 शब्द|📅 24 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में वन अधीन क्षेत्रफल को बढ़ाने पर प्राथमिकता दे रही है, जिससे हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए सेहतमंद पर्यावरण को सुनिश्चित बनाया जा सके। यह प्रगटावा वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज मोहाली के सैक्टर-68 स्थित फॉरेस्ट कॉम्पलैक्स में विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया।

मंत्री ने अधिकारियों को राज्य भर में पौधे लगाने में तेज़ी लाने के लिए कोई कसर बाकी न छोडऩे के लिए कहा। पौधे लगाने की पहल की महत्ता पर ज़ोर देते हुए मंत्री ने कहा कि पौधे लगाने के प्रोजैक्ट की सफलता एक सेहतमंद, साफ़-सुथरा और हरा-भरा पंजाब सुनिश्चित बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय शिव कुमार बटालवी का हवाला भी दिया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस अवसर पर मंत्री के संज्ञान में लाया गया कि इस साल अब तक 67 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 51 लाख पौधे पनकैंपा स्कीम के अधीन लगाए गए हैं। मंत्री ने अधिकारियों को पौधे लगाने की योजना की प्रगति की निगरानी करने के लिए महीने में एक बार समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए।

वन की ज़मीन पर किए गए अवैध कब्जों को सख्ती से लेते हुए मंत्री ने हिदायत की कि ऐसे कब्जों को हटाने के लिए व्यापक योजना बनाई जाए। उन्होंने वन भूमि पर अवैध निर्माण संबंधी भी विस्तृत रिपोर्ट माँगी। राज्य भर की नर्सरियों में पखाने बनाने के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि यह विभाग द्वारा उठाया गया एक बहुत ही अहम प्रयास है और इसको प्रथमता दी जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी हिदायत की कि मुलाजि़मों का मनोबल बढ़ाने के लिए जहाँ भी ज़रूरत हो, समय पर पदौन्नतियाँ दी जाएँ। मंत्री ने हरीके वैटलैंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और विभिन्न प्रजातियों की देखभाल करने पर भी ज़ोर दिया और उनके संज्ञान में लाया गया कि इस सम्बन्ध में किए जा रहे प्रयासों के हिस्से के रूप में प्रोजैक्ट डॉलफिन के अंतर्गत भारत सरकार को एक प्रस्ताव सौंपा गया है, जिससे इस प्रजाति को संभाला जा सके।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पशुओं को बचाने के मुद्दे पर मंत्री को अवगत करवाया गया कि इस मकसद के लिए रूपनगर, फिऱोज़पुर और बठिंडा में पशु एंबुलेंस लाने का प्रस्ताव है। मंत्री को यह भी बताया गया कि सभी फील्ड अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि रैंजर स्तर तक सभी कर्मचारी वर्दियाँ पहनें, जिससे उनकी पहचान बाकियों से अलग हो।

इस मौके पर अन्यों के अलावा वित्त कमिश्नर (वन) विकास गर्ग, पंजाब राज्य वन विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन राकेश पुरी, पी.सी.सी.एफ. आर.के. मिश्रा, पंजाब राज्य वन विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एम.डी. धरमिन्दर शर्मा, ए.पी.सी.सी.एफ. (प्रशासन) सौरभ गुप्ता और डी.एफ.ओज. उपस्थित थे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *