Punjab Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, 28 अगस्त तक जारी रहेगी बारिश, रेड अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 24 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए उत्तराखंड के आठ जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। आज आईएमडी ने यहां भारी बारिश की चेतावनी दी है।

बरेली शहर में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आज कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक पूरे उत्तर भारत में मॉनसून सक्रिय रहेगा। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ वर्तमान में अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बढ़ रही है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही जारी रहेगा। यही कारण है कि राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 28 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

भारी बारिश के कारण बुधवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे नौ घंटे बंद रहा। भूस्खलन के कारण मलबा सड़क पर आने से यहां यातायात प्रभावित हुआ। उत्तराखंड के आठ जिलों के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि मध्य प्रदेश के चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *