Tatkal Passport: अगर आप भी जल्द पाना चाहते है अपना पासपोर्ट, तो इन स्टेप्स को करें फॉलो

Daily Samvad
5 Min Read
Passport
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 631 शब्द|📅 24 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Tatkal Passport: आज के समय में पासपोर्ट (Passport) एक अहम दस्तावेज माना जाता है। विदेश में यात्रा करने के साथ साथ यह दस्तावेज जन्म प्रमाणपत्र के लिए काम आता है। आपको बता दे कि बिना पासपोर्ट के आप विदेश में यात्रा नहीं कर सकते है।

अगर आपको विदेश में घूमने के लिए जाना है तो आपके पास पासपोर्ट होना चाहिए। बिना पासपोर्ट के आप विदेश नहीं जा सकते है। आज भी बहुत सारे ऐसे लोग है जिन्होंने अभी तक पासपोर्ट नहीं बनवाया है। उनको लगता है कि पासपोर्ट बनाना एक मुश्किल काम है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

कई लोगों को लगता है कि शायद पासपोर्ट बनवाने में ज्यादा समय लगता है जिसके कारण वह अप्लाई नहीं कर पाते है और जब कभी एक दम से विदेश जाने का मौका मिलता है तो उनके पास पासपोर्ट नहीं होता। जिसके कारण वह नहीं जा पाते है और उनका अपना जाना कैंसिल करना पड़ता है।

लेकिन आज हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे है जिसके जरिए अगर आप अपना पासपोर्ट अप्लाई करते है तो आपका पासपोर्ट करीब एक हफ्ते में आ जाएगा और आपको इसके लिए आपको ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस प्रक्रिया को बोला जाता है तत्काल पासपोर्ट (Tatkal Passport) प्रक्रिया। इस प्रक्रिया से बनने वाला पासपोर्ट भी सामान्य पासपोर्ट की तरह ही होगा। तत्काल पासपोर्ट सुविधा भारत सरकार द्वारा उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिन लोगों को तत्काल विदेश की यात्रा करनी होती है।

इसकी आवेदन प्रक्रिया भी ऑनलाइन मुहैया कराई गई है, जिसकी मदद से व्यक्ति घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। तत्काल में पासपोर्ट प्राप्त के लिए आवेदन सामान्य प्रक्रिया से अलग नहीं है। इसके लिए आवेदनकर्ता को आवेदन करते समय तत्काल विकल्प चुनना पड़ता है।

इसमें बस इतना फर्क होता है कि इस प्रक्रिया में आपको फीस ज्यादा देनी पड़ती है। तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के बाद कागजी कार्रवाई होने के बाद 1 हफ्ते में पासपोर्ट प्राप्त हो जाता है।

सभी आवेदनकर्ता जो अपना तत्काल पासपोर्ट प्राप्त करना चाहते हैं, इस प्रक्रिया का इस्तेमाल कर सकते है;-

सबसे पहले आपको कांसुलर पासपोर्ट और वीज़ा डिवीजन विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।

वेबसाइट के होमपेज पर आपको “New User Registration” के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने “पासपोर्ट सेवा रजिस्ट्रेशन” पेज प्रदर्शित होगा।

इस पेज पर आपको अपनी और अपने क्षेत्र से सम्बंधित जानकारी दर्ज करनी होंगी, जैसे:-

पासपोर्ट ऑफिस का चुनाव
आवेदक का नाम तथा उपनाम
जन्म की तिथि
ईमेल आईडी

जानकारी भरने के साथ ही आपको अपनी इच्छानुसर यूजर आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड कर रजिस्टर करना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करने के बाद आपको सेवा पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा।

इसके बाद आपको ‘मेन्यू’ के सेक्शन में Apply For Fresh Passport के लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद अपने सामने नया पेज खुल जाएगा।

आपको इस पेज पर पासपोर्ट के लिए आवेदन से संबधित विकल्प दिखाई देगा जैसे सामान्य पासपोर्ट, तत्काल पासपोर्ट, री-इश्यू पासपोर्ट आदि।

इसके बाद आपको अपनी सुविधा अनुसार अपना विकल्प चुनना होगा और Next बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने नया एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।

इसमें आपको सारी जानकारी बहुत ही ध्यान से दर्ज करनी होगी और उसके बाद Submit पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आवेदन करने के बाद आपको अपनी फीस का भुगतान करना होगा और अगर आपका आवेदन शुल्क स्वीकार हो जाता है तो इसका मतलब कि आपका तत्काल पासपोर्ट अप्लाई हो गया है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *