Punjab News: मीत हेयर ने ओलम्पिक्स कोटा हासिल करने पर निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी को दी मुबारकबाद

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी को अगले साल होने वाले पैरिस ओलम्पिक खेल के लिए क्वालीफाई करने पर मुबारकबाद दी है। राजेश्वरी ने बाकू में चल रही आई. एस. एस. एफ. विश्व चैम्पियनशिप में महिला ट्रैप मुकाबले में पाँचवाँ स्थान हासिल करके पैरिस ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफाई किया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नयी खेल नीति बनाई गई है जिसमें मुख्य ध्यान केंद्रित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाने पर दिया गया है। पंजाब के खिलाड़ी निरंतर बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं और खेल में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बनने की तरफ बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: ठगी मारने वाले Midwest Immigration को डीसी दफ्तर ने जारी कर दिया लाइसेंस

राजेश्वरी कुमारी पंजाब की दूसरी और देश की सातवीं निशानेबाज है जिसने ओलम्पिक्स कोटा हासिल किया। इससे पहले सिफत कौर समरा ने बीते दिनों ओलम्पिक्स कोटा हासिल किया है। महिला ट्रैप इवेंट के इतिहास में ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफाई होने वाली भी राजेश्वरी भारत की दूसरी निशानेबाज है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *