Punjab Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पैक्टर रंगे हाथों काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 25 Aug 2023

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab Vigilance: राज्य में भ्रष्टचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहीम के तहत आज पंजाब की विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ब्यूरो ने आज तरनतारन में सब-इंस्पैक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

ये भी पढ़ें: ठगी मारने वाले Midwest Immigration को डीसी दफ्तर ने जारी कर दिया लाइसेंस

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तरनतारन जिले के थाना सराए अमानत खां में तैनात सब-इंस्पैक्टर (एस.आई.) दिलबाग सिंह को निर्मल सिंह निवासी गांव कसेल से 7,000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बता दे कि निर्मल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 (सी) के अंतर्गत उसके भाई दलजीत सिंह के खिलाफ थाना सराए अमानत खां में एफ.आई.आर. नं. 46/ 2023 दर्ज थी और इस मामले की जांच एस.आई. दिलबाग सिंह कर रहा था।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

शिकायतकत्र्ता ने आरोप लगाया कि एस.आई. दिलबाग सिंह ने सरकारी वकील से चालान चैक करवाने और इसको अदालत में पेश करने के एवज में रिश्वत के तौर पर 7,000 रुपए मांगे थे। जिसके बाद विजिलेंस ने झाल बिछाया और आरोपी को 7,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *