Delhi Traffic Advisory: 3 दिन तक दिल्ली रहेगी बंद, दिल्ली जाने वाले पढ़ लें ट्रैफिक पुलिस का आदेश

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 646 शब्द|📅 26 Aug 2023

नई दिल्ली। Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक लॉकडाउन जैसे हालात रहेंगे। क्योंकि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान एहतियात को लेकर ऐसा निर्णय लिया गया है। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही पुलिस ने किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपील की है कि यात्रा के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग समय से पहले घर से निकलें।

गुरुग्राम से टर्मिनल तीन और एक के लिए- एनएच 48-राव गजराज सिंह मार्ग-पुरानी दिल्ली गुरुग्राम रोड-एनएच 48 सर्विस रोड से टर्मिनल तीन तक पहुंचें। टर्मिनल एक के लिए टर्मिनल तीन रोड से एनएच-48 सर्विस रोड-संजय टी-प्वाइंट-उलान बटार मार्ग से टर्मिनल एक तक पहुंचें।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

द्वारका से टर्मिनल तीन और एक के लिए- द्वारका मोड़-एनएच-48 नएच 48 सर्विस रोड से टर्मिनल तीन तक पहुंचें। टर्मिनल एक के लिए टर्मिनल तीन रोड से एनएच-48 सर्विस रोड-संजय टी प्वाइंट-उलान बटार मार्ग से टर्मिनल एक तक पहुंचें।

नई दिल्ली से टर्मिनल तीन और एक के लिए- एम्स चौक-रिंग रोड-मोती बाग चौक-आरटीआर मार्ग-संजय टी प्वाइंट-एनएच 48 सर्विस रोड से टर्मिनल तीन तक पहुंचें, वहीं संजय टी प्वाइंट-उलान बटार मार्ग से टर्मिनल एक तक पहुंचें।

पश्चिमी दिल्ली से टी3 और टी1 तक के लिए – पंजाबी बाग चौक-रिंग रोड-राजा गार्डन चौक-नजफगढ़ रोड-पंखा रोड-डाबरी-द्वारका रोड-रोड नंबर 224, डाबरी-गुरुग्राम रोड लेने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वहीं, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली से टी-3 और टी1 तक, यात्री आइएसबीटी कश्मीरी गेट-रानी झांसी फ्लाईओवर-रोहतक रोड-पंजाबी बाग चौक-रिंग रोड-राजा गार्डन चौक-नजफगढ़ रोड-पंखा रोड-डाबरी द्वारका रोड-रोड नंबर 224 का उपयोग कर सकते हैं। डाबरी-गुरुग्राम रोड-सेक्टर-22, द्वारका रोड-यूईआर-II-सर्विस रोड एनएच-48-टी3 टर्मिनल रोड/उल्लान बटार मार्ग और टर्मिनल टी1 से यात्रा कर सकते हैं।

सराय रोहिल्ला स्टेशन के लिए

दक्षिण दिल्ली से : धौला कुआं फ्लाईओवर-वंदे मातरम मार्ग-दयाल चौक-फैज रोड-न्यू रोहतक रोड-लिबर्टी सिनेमा-नवहिंद स्कूल मार्ग से रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

पूर्वी दिल्ली से : नोएडा लिंक रोड/ पुस्ता रोड-शास्त्री पार्क-जीटी रोड-युधिष्ठिर सेतु-जीटी करनाल रोड-रानी झांसी फ्लाईओवर के नीचे रामबाग मार्ग वीर बंदा बैरागी मार्ग-ओल्ड रोहतक रोड से स्टेशन तक पहुंचें।

पश्चिम दिल्ली से : पंजाबी बाग जंक्शन-रोहतक रोड-न्यू रोहतक रोड से स्टेशन तक पहुंचें।

उत्तरी दिल्ली से : आजादपुर चौक-रिंग रोड-प्रेम बाड़ी पुल-महाराजा नाहर सिंह मार्ग- बंदा बैरागी मार्ग-ओल्ड रोहतक रोड से स्टेशन तक पहुंचें।

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के लिए

दक्षिण दिल्ली से : धौला कुआं फ्लाईओवर-रिंग रोड-एम्स चौक-बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु-लाजपत राय मार्ग की ओर स्लिप रोड-लोधी रोड-नीला गुंबद-हजरत निजामुद्दीन मार्ग निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन रोड से पहुंचें।

पूर्वी दिल्ली से : नोएडा लिंक रोड-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-महात्मा गांधी मार्ग-निजामुद्दीन एंट्री-दो रोड से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक पहुंचे।

पश्चिम दिल्ली से : पंजाबी बाग जंक्शन-महात्मा गांधी रोड-राजा गार्डन चौक-नारायणा फ्लाईओवर-धौला कुआं फ्लाईओवर-रिंग रोड-एम्स चौक-बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु-लाला लाजपत राय मार्ग की ओर स्लिप रोड से रेलवे स्टेशन स्टेशन तक पहुंचें।

उत्तरी दिल्ली से : मुकरबा चौक-मजनूं का टीला-रिंग रोड से युधिष्ठिर सेतु की ओर बायां लूप जीटी रोड शात्री पार्क पुस्ता रोड से रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए

दक्षिण और पश्चिम दिल्ली से : धौला कुआं-रिंग रोड-नारायणा फ्लाईओवर-मायापुरी चौक-कीर्ति नगर मेन रोड-शादीपुर फ्लाईओवर-पटेल रोड (मुख्य मथुरा मार्ग)-पूसा गोल चक्कर-पूसा रोड-दयाल चौक-पंचकुइयां रोड-आउटर सर्कल कनाट प्लेस-चेम्सफोर्ड रोड पहाड़गंज साइड या मिंटो रोड-अजमेरी गेट साइड के लिए भवभूति मार्ग और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

पूर्वी दिल्ली से : युधिष्ठिर सेतु-बुलेवार्ड रोड-रानी झांसी फ्लाईओवर-झंडेवालान गोल चक्कर-डीबी गुप्ता रोड-शीला सिनेमा रोड-पहाड़गंज ब्रिज से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

पुरानी दिल्ली स्टेशन के लिए दक्षिण पूर्वी दिल्ली से : रिंग रोड-आश्रम चौक-सराय काले खां-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-नोएडा लिंक रोड-पुस्ता रोड-युधिष्ठिर सेतु-आइएसबीटी कश्मीरी गेट-लोथियन रोड-छत्ता रेल-एसपी मुर्खजी मार्ग-कौड़िया पुल से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे।

पश्चिमी व उत्तरी दिल्ली की ओर से : पंजाबी बाग जंक्शन-रोहतक रोड-रानी झांसी फ्लाईओवर-लोथियन रोड-छत्ता रेल-कौड़िया पुल।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *