Jalandhar News: आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से लोगों को अधिक प्रभावी ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Daily Samvad
3 Min Read
Aam Aadmi Clinic
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 424 शब्द|📅 26 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर जिले में चल रहे 53 आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक प्रभावी ढंग से प्रदान करने के लिए मरीजों से फीडबैक लेने और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करने के लिए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल सहित विभिन्न अधिकारियों को तैनात किया गया है।

तैनात अधिकारियों द्वारा बिजली/पानी सीवरेज बिल का भुगतान, 24 या 48 या 72 घंटे में लैब टेस्ट रिपोर्ट/दवाओं की उपलब्धता, आम आदमी क्लिनिक में विशेष रूप से बाथरूम में सफाई, साफ पीने योग्य पानी, प्रतिदिन अपलोड किए गए मरीजों की संख्या, डॉक्टर के पास में मौजूद टैबलेट और पिछले तीन महीनों के दौरान दैनिक ओपीडी विस्तृत रिपोर्ट 28 अगस्त तक जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम आदमी क्लीनिक में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आए लोगों से फीडबैक अवश्य लिया जाए ताकि स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक प्रभावी ढंग से प्रदान की जा सकें। फरवाला, बोलीना और जमशेर खास में चल रहे आम आदमी क्लीनिकों में लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा बीडीपीओ जालंधर द्वारा लिया जाएगा।

जबकि रायपुर फराला, गांधी नगर और धन्नोवाली में डिप्टी सी.ई.ओं जिला परिषद, गांव दकोहा, काजी मंडी और गडा में तहसीलदार जालंधर-1 गढ़ा, मीठापुर, रैन बसेरा (साइड हॉल) नजदीक संत सिनेमा दोमोरिया पुल, जालंधर, ए.सी.पी. नायब तहसीलदार जालंधर-1 कार्यालय उत्तरी दादा कॉलोनी में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेंगे।

बाबा लाल दयाल मंदिर, प्रताप बाग, आर.सी. बोर्ड जालंधर कैंट (स्कूल बिल्डिंग) और शहीद उधम सिंह चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर लंबा पिंड, जालंधर-1 में सब डिविजनल मजिस्ट्रैट, सेवा केंद्र बर्लटन पार्क, सेवा केंद्र धीना, मोहन विहार रामा मंडी, जालंधर और फोकल में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज.) मूल्यांकन बिंदु पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) द्वारा और कार्यालय ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के सामने बस स्टैंड पर चल रहे आम आदमी क्लीनिक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) द्वारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसी तरह सब डिविजनल मजिस्ट्रैट जालंधर-2 राजन कॉलोनी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती दानिशमंदा और सेवा केंद्र रावली में लोगों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में संपर्क करेंगे। आम आदमी क्लीनिक, यूथ क्लब बिल्डिंग, रेरू गांव, मकसूदां और भारगो कैंप में तहसीलदार जालंधर-2, कबीर विहार, रायपुर रसूलपुर, पंडोरी निजरान और बुटार में नायब तहसीलदार जालंधर-2, चिटटी, नागरा, दयालपुर और रसूलपुर में बीडीपी जालंधर वेस्ट आम आदमी क्लीनिक में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *