Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट, जाने आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

Daily Samvad
3 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 26 Aug 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: देश की सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को जारी करती हैं। यह कीमत सुबह 6 बजे शहरों और राज्यों के हिसाब से अपडेट की जाती है। शनिवार यानी 26 अगस्त, 2023 को कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ है।

सबसे पहले चार महानगरों की बात करें तो यहां दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में फ्यूल रेट्स स्थिर बने हुए हैं, लेकिन चेन्नई में कीमतों में बदलाव हुआ है। चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 102.63 रुपये, डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 94.24 रुपये लीटर मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वहीं दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये और मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर बिक रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम की बात करें तो यह भी हरे निशान पर ही है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) में 1.34 फीसदी की बढ़ी बढ़त दर्ज की गई है और यह 84.48 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) भी 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 79.83 डॉलर प्रति बैरल पर है।

  • आगरा- पेट्रोल 51 पैसे सस्ता होकर 96.20 रुपये ,डीजल 50 पैसे सस्ता होकर 89.37 रुपये
  • जयपुर- पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 108.43 रुपये, डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 93.67 रुपये
  • लखनऊ- पेट्रोल 4 पैसे सस्ता 96.57 रुपये, डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये
  • पटना- पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 107.42 रुपये, डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 94.21 रुपये
  • अहमदाबाद- पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 96.51 रुपये, डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 92.25 रुपये
  • अजमेर- पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 108.38 रुपये, डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 93.63 रुपये
  • नोएडा- पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 96.58 रुपये, डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 89.75 रुपये
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 97.01 रुपये, डीजल 11 पैसे महंगा होकर 89.88 रुपये।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *