डेली संवाद, जालंधर। Raksha Bandhan: बहन भाई के पवित्र रिश्ते का त्यौहार राखी सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा इंडो तिब्तियन बटालियन फाॅर्स के जवानों के साथ अपना स्नेह व्यक्त करते हुए मनाया गया।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
इस अवसर पर ग्रुप के वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, आई टी बी पी के कमांडेंट बूटा सुमन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल, जालंधर-अमृतसर बाईपास के पास स्थित ब्रांच प्रिंसिपल रीना के दिशा निर्देशों पर छात्रों ने खूबसूरत राखियां बनाई और भाई बहन के प्यार को इसमें पिरोया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
चोपड़ा और छात्राओं ने फौजी जवानों की क्लायिओं पर खूबसूरत राखियां बाँधी, माथे पर तिलक लगा उनकी लंबी आयु की कामना की। जवानों का मुँह मीठा करवा उन्हें रक्षा बंधन की बधाई दी वहीं सभी ने इन जवानों को सलूट किया। इसके अतिरिक्त छात्रों ने देशभक्ति पर लघु नाटिका पेश की। चोपड़ा ने छात्राओं द्वारा बड़ी हैंडमेड राखी जवानों को सौंपी।
VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच








