UP News: इसरो कमांड सेंटर में पीएम मोदी की 3 बड़ी घोषणाओं पर सीएम योगी ने जताया हर्ष

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 26 Aug 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: इसरो के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात में पीएम नरेंद्र मोदी की 3 बड़ी घोषणाओं पर सीएम योगी ने हर्ष जताया है। पीएम मोदी ने 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाने, चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, उसे शिव-शक्ति पॉइंट और चांद पर चंद्रयान-2 के पद चिन्हों वाले पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’रखने की घोषणा की।

पीएम की इन घोषणाओं पर सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस विषय पर एक के बाद एक कुल तीन पोस्ट किए और सभी पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए उनकी घोषणाओं को विश्व कल्याण के प्रति नए भारत का संकल्प करार दिया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

नेशनल स्पेस डे की घोषणा पर सीएम योगी ने कहा कि चंद्रमा पर ‘तिरंगा फहराने’ की अभूतपूर्व उपलब्धि की प्रेरणादायी स्मृति को देश वासियों के मन में सदैव जीवंत रखने के अब हर वर्ष 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए इस निर्णय से देश में अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति एक रचनात्मक व प्रेरक वातावरण निर्मित होगा। प्रधानमंत्री जी का आभार।

अपने दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट पर सीएम योगी ने चंद्रयान-2 के विषय में की गई घोषणा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उस प्वाइंट का ‘तिरंगा’ नामकरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विफलता से कभी भी न हारने का संदेश देश वासियों को दिया है। दृढ़ इच्छाशक्ति, जिजीविषा एवं सतत प्रयत्न का प्रतीक यह ‘तिरंगा’ प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

चंद्रयान-3 के लैंडर ने जिस स्थान पर लैंड किया है, उसका नामकरण भगवान शिव के नाम पर करने पर खुशी जाहिर करते हुए सीएम योगी ने कहा कि चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करने वाले शिव के नाम में ही कल्याण की भावना अंतर्निहित है। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस प्वॉइंट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘शिवशक्ति’ नामकरण ‘विश्व कल्याण’ के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *