Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 1807 खिलाडिय़ों को 5.94 करोड़ रुपए की नकद राशि से करेंगे सम्मानित: मीत हेयर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 435 शब्द|📅 27 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: खेलों और खिलाडिय़ों के अनुकूल माहौल सृजन करने के लिए निरंतर यत्नशील पंजाब सरकार अब पिछले पाँच सालों के नकद इनामी राशि से वंचित खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तोहफ़ा देने जा रही है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर खेल विभाग द्वारा 2017 से अब तक नकद इनामी राशि से वंचित रहे राज्य स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के पदक विजेता 1807 खिलाडिय़ों की सूची तैयार कर ली गई है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मुख्यमंत्री 29 अगस्त को बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 के उद्घाटन समारोह के अवसर पर इन 1807 खिलाडिय़ों को कुल 5.94 करोड़ रुपए की इनामी राशि से सम्मानित करेंगे। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के संज्ञान में आया था कि राज्य में बहुत से खिलाड़ी ऐसे थे जिनको पदक जीतने के बावजूद पिछले पाँच सालों से नकद इनामी राशि नहीं मिली।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा निर्देश दिए गए कि खेल विभाग इन खिलाडिय़ों की सूची तैयार करके इनका बनता हक दे। खेल विभाग द्वारा साल 2017 से अब तक ऐसे 1807 खिलाडिय़ों की सूची तैयार की गई है, जिनकी कुल इनामी राशि 5,94,45,400 (5.94 करोड़) रुपए बनती है। यह खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीतकर राज्य का नाम रौशन कर चुके हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि अब इन खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री नकद इनामी राशि से सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा नयी खेल नीति बनाई गई है और अगले सालों में किसी भी खिलाड़ी को उसका बनता मान-सम्मान तुरंत दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मीत हेयर ने नकद इनामी राशि से सम्मानित किए जाने वाले 1807 खिलाडिय़ों के विवरण जारी करते हुए बताया कि 2017-18 साल के 997 खिलाडिय़ों को 1.58 करोड़ रुपए, 2018-19 के 135 खिलाडिय़ों को 47.96 लाख रुपए, 2019-20 के 287 खिलाडिय़ों को 1.75 करोड़ रुपए से सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही 2020-21 के 51 खिलाडिय़ों को 19.05 लाख रुपए, 2021-22 के 203 खिलाडिय़ों को 1.32 करोड़ रुपए और पिछले साल हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसज़ द्वारा पदक जीतने वाले 10 खिलाडिय़ों को 41 लाख रुपए। इस तरह कुल 1807 खिलाडिय़ों को 5,94,45,400 (5.94 करोड़) रुपए से सम्मानित किया जाएगा।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *