Congress Party: राहुल-प्रियंका नहीं, कांग्रेस में ये नेता बांटेगा टिकट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 565 शब्द|📅 27 Aug 2023

डेली संवाद, जयपुर। Congress Party: कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव हो रहा है। कांग्रेस में अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बजाए राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। जिससे आने वाले चुनावों में टिकट बंटवारे से लेकर अन्य फैसले सचिन पायलट ले सकते हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय करने में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव पर्यवेक्षक मधुसुदन मिस्त्री और छानबीन समिति (स्क्रीनिंग कमेटी) के प्रमुख गौरव गोगई को इस बारे में संकेत दिए हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

तीन सदस्यीय छानबीन समिति प्रदेश चुनाव समिति, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की ओर से सौंपे गए प्रत्याशियों के नामों की सूची पर विचार कर एक व दो नामों का पैनल तैयार करेगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मिस्त्री और गोगई को संदेश दिया है कि आगामी चुनाव में युवाओं को अधिक से अधिक टिकट दिए जाएं।

Rahul Gandhi File Photo
Rahul Gandhi File Photo

पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीतने वालों के नामों पर विचार नहीं करने एवं लगातार दो चुनाव हारने वालों के नाम पैनल में नहीं रखने का संदेश भी दिया गया है। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लयूसी) के एक सदस्य ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि छानबीन समिति को पायलट द्वारा सौंपी जाने वाली प्रत्याशियों के नामों की सूची पर राहुल से बात करने के लिए कहा गया है।

कांग्रेस की स्थिति कमजोर

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान की ओर से पिछले दिनों करवाए गए सर्वे में सीएम के गृह संभाग जोधपुर में कांग्रेस की स्थिति कमजोर होने की बात सामने आई है। वहीं पायलट के प्रभाव वाले पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस मजबूत स्थिति में बताई गई है। ऐसे में पूर्वी राजस्थान में अधिकांश टिकट पायलट की सलाह पर तय करने का संकेत भी दिया गया है।

priyanka gandhi
priyanka gandhi

इसके साथ ही अजमेर और कोटा संभाग में के टिकट तय करने में भी पायलट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सूत्रों के अनुसार आलाकमान का मानना है कि गहलोत सरकार की योजनाएं काफी अच्छी है। इन योजनाओं के बल पर भाजपा को टक्कर दी जा सकती है। लेकिन सर्वे रिपोर्ट गहलोत खेमे के अधिकांश वर्तमान विधायकों के पक्ष में नहीं है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सीएम के विश्वस्त संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री महेश जोशी व पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के टिकट पर खतरा बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आलाकमान तीनों नेताओं से नाराज है। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर 20 सितंबर, 2022 को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी।

Congress Party: राहुल-प्रियंका नहीं, कांग्रेस में ये नेता बांटेगा टिकट
Sachin Pilot

मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन पर्यवेक्षक के रूप में जयपुर पहुंचे थे। लेकिन धारीवाल, जोशी व राठौड़ ने विधायकों को बैठक में नहीं जाने दिया। ये सभी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी के आवास पर लेकर गए और वहां सभी से इस्तीफे दिलवा दिए। हालांकि बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन अब आलाकमान तीनों नेताओं को टिकट देने के पक्ष में नहीं है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *