Jalandahr News: जालंधर में पैट्रोल पंप की छत गिरी, दो लोगों की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandahr News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में पेट्रोल पंप की पुरानी बिल्डिंग को रिपेयर करते समय बड़ा हादसा हो गया। रिपेयर के दौरान छत गिर गई, जिसके चलते काम करने वाले मजदूर मलबे में दब गए। बचाव कार्य शुरू किया गया है। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

घटना फिल्लौर से नवां शहर रोड पर बने लसाड़ा पेट्रोल पंप की है। पेट्रोल पंप में पुरानी बिल्डिंग को ठीक करने का काम चल रहा था। अचानक ही घर की छत गिर गई। शोर मचने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। स्थानीय लोगों की मदद से दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जिस समय काम चल रहा था, दो मजदूर छत पर ही खड़े थे। अचानक से छत नीचे गिर गई और मजदूर इसमें दब गए। छत पर खड़े दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *