Jalandhar News: जालंधर में गोलीबारी, बदनाम ज्वैलर्स ब्रदर्स ने की फायरिंग, एक घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 434 शब्द|📅 27 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में एक बार फिर से गोली चली है Firing in Jalandhar। शहर के सबसे पाश इलाके में माडल टाउन में स्थित SATVA क्लब (SATVA CLUB) में शनिवार नाइट पार्टी के दौरान गोली चली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली एक युवक के जांघ में लगी है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

शहर में माडल टाउन में जीटीबी नगर रोड पर स्थित SATVA CLUB फिर से विवादों में हैं। पुलिस की सख्ती के बाद यह क्लब देर रात तक खुलता है। जिससे यहां आए दिन लड़ाई और झगड़े होते रहते हैं। ताजा मामला शनिवार नाइट के दौरान का है। शनिवार नाइट में देर रात यहां शहर के बदनाम ज्वैलर्स ब्रदर्स ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी है।

जानकारी के मुताबिक SATVA CLUB में शनिवार रात हुई गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। क्लब में ज्वैलर्स ब्रदर्स ने गोली चलाई है। कहा जा रहा है कि देर रात शराब परोसने को लेकर पहले झगड़ा हुआ, फिर गोली चली।

Jalandhar News: जालंधर में गोलीबारी, बदनाम ज्वैलर्स ब्रदर्स ने की फायरिंग, एक घायल
SATVA CLUB
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

आपको बता दें कि उक्त क्लब पर पुलिस कमिश्नर का आदेश भी लागू नहीं होता है। क्योंकि क्लब का असली मालिक चंडीगढ़ का बताया जा रहा है, जिसके राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ सीधा संबंध है। पुलिस अफसरों के साथ भी क्लब मालिक का संबंध है। जिससे यह क्लब देर रात 2 से 3 बजे तक खुला रहता है। कई बार तो क्लब 4 बजे बंद किया गया।

स्थानीय पुलिस कहती है कि क्लब का मालिक राजनीतिक पहुंच रखता है, जिससे बंद करवाने जाते हैं, तो किसी न किसी नेता से फोन करवा देता है। जिससे क्लब बंद नहीं करवाया जा सकता है। पुलिस भी मानती है कि देर रात 2 से 4 के बीच क्लब में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता है। इसकी जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को है।

उधर, SATVA CLUB में आए दिन हो रही फायरिंग और मारपीट से आस-पास के लोग परेशान हैं। इसके पीछे वाला सारा एरिया रिहाशी है। जिससे इलाके के लोगों ने बिल्डिंग मालिक से कई बार क्लब खाली करवाने को कहा। लेकिन बिल्डिंग मालिक क्लब खाली नहीं करवा रहा है। इलाके के लोगों ने कहा है कि इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर, डीसी और निगम कमिश्नर से करेंगे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *