Punjab News: पंजाब में पूर्व विधायक के ड्राइवर के भाई ने ISI से मिलाया हाथ, ड्रोन के जरिए नशा तस्करी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 514 शब्द|📅 27 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab News: पाकिस्तान से लगता पंजाब का सरहदी शहर फिरोजपुर और छावनी को जोड़ने वाली बस्ती देश की केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजैंसियों के निशाने पर आ गई है। एक पूर्व विधायक के ड्राइवर के चचेरे भाई ने इस बस्ती में देश के दुश्मन पाकिस्तान की बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का अड्डा खोल दिया था। जिसका खुलासा अभी हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस ने किया है।

चंडीगढ़ पुलिस ने फिरोजपुर से सिमरन गैंग के हैरोइन तस्करों को 4 किलो हैरोइन व 78 लाख ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक इस बस्ती से ऑस्ट्रेलिया काम करने के लिए गए युवक सिमरन जीत सिंह ने शॉर्टकट में अमीर बनने के लिए हिन्दुस्तान की दुश्मन पाकिस्तान की बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई से हाथ मिला लिया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

आईएसआई के कहने पर फिरोजपुर बॉर्डर से पाकिस्तानी नशा तस्करों से सप्लाई लेकर नशे को आगे सप्लाई करने का पूरा नेटवर्क खड़ा कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक फिरोजपुर सेंट्रल जेल में जगप्रीत जग्गी जो कि नशा तस्करी के केस में सजा काट रहा है वह भी नेटवर्क में शामिल था।

जेल में आने वाले युवाओं का ब्रेन वॉश करके उन्हें इस नेटवर्क में शामिल किया जाता था। पाकिस्तानी तस्कर ऑस्ट्रेलिया बैठे सिमरन को बता देते थे कि किस दिन पाकिस्तानी ड्रोन से कितनी हीरोइन और कहां पर गिराई जाएगी, सिमरन आगे इसकी जानकारी अपने नेटवर्क से फिरोजपुर सेंट्रल जेल में जगप्रीत जग्गी को देता था।

इसके बाद नेटवर्क मे शामिल बस्ती के युवाओं की वह सप्लाई को लाने की जिम्मेवारी दी जाती थी, इस नेटवर्क के युवा नशे की खेप एक जगह से दूसरी जगह ले जाते वक़्त ये कह कर निकलते थे की मिशन पर निकल रहे है। पाकिस्तानी ड्रोन कितने बजे हिन्दुस्तान सरहद में घुसपैठ करेगा और हेराइन की खेप गिरायेगा, यह सब जानकारी पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया सिमरन को और सिमरन फिरोजपुर सेंट्रल जेल फिरोजपुर मे बंद जगप्रीत जग्गा को देता था।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सिमरन की तरह शॉर्टकट में अमीर बनने के चक्कर में बस्ती के ही कुछ युवा सिमरन के साथ हाथ मिलाकर उसके गैंग में शामिल हो चुके हैं और पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के इशारे पर कम कर रहे हैं। नशा तस्करी को अंजाम दे रहे हैं सरहद पार से होने वाली नशे तस्करी को सहयोग कर रहे हैं।

ऐसा नहीं की बस्ती के सभी युवा कि नेटवर्क में शामिल हैं। बस्ती में बड़े बड़े देशभक्त पढ़े-लिखे ऑफिसर युवक भी है। चंडीगढ़ पुलिस केस ने इस मामले के संबध मे केंद्र की एनसीबी एनआईए और पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है। सरहद पार से बस्ती में बने नेटवर्क को खंगालने में जुट गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क से हर साल हर महीने 5 से 8 किलो हीरोइन की सप्लाई सरहद पार से ली जाती थी। इसमें कितने युवा शामिल हैं, अब इसकी जांच चल रही है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *