Punjab News: आज मीडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती इसका व्यावसायीकरण एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव है – पत्रकार बलजीत बल्ली

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 475 शब्द|📅 27 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला। Punjab News: वर्तमान में मीडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती इसका व्यावसायीकरण एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव है। भले ही पत्रकारिता ने हस्तलिखित, फिर कार्बन कॉपी से लेकर डिजिटल ट्रांसमिशन तक पहुंच बना ली है, लेकिन पत्रकारिता का उद्देश्य आज भी सूचनाओं का प्रसार ही है। आवश्यकता सटीक एवं सत्यापित जानकारी को प्रसार का हिस्सा बनाने की है।

यह सन्देश प्रख्यात एवं वरिष्ठ पत्रकार बलजीत बल्ली का है। पंजाबी पत्रकारिता में लम्बा सफर तय कर चुके पत्रकार बलजीत बल्ली ने कागज कलम से डिजिटल तक का हर सफर जिज्ञासा बढ़कर चुनौती से आगे रहकर तय किया है। वे आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) के जनसंपर्क विभाग के विशेष निमंत्रण पर विश्वविद्यालय पहुंचे एवं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न कालखंडों के अपने अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए पत्रकारिता के महत्व एवं आवश्यकता पर अपने विचार साझा किये। उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में शामिल प्रिंट मीडिया विषय की व्यावहारिक बारीकियां भी समझाईं।

Punjab News: आज मीडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती इसका व्यावसायीकरण एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव है - पत्रकार बलजीत बल्ली
Veteran journalist Baljit Balli interacts the students of Journalism and Mass Communication Department at IKGPTU

पत्रकार बल्ली ने बताया कि सरकारें सूचना के स्रोत हैं, किसी भी युग में पत्रकारिता को सरकारी सूचना से अलग नहीं किया जा सकता, भले ही उस सूचना के उपयोग या प्रसार के पहलू अलग-अलग हो सकते हैं। उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के वर्तमान संकट में “ट्विटर” के माध्यम से की जा रही पत्रकारिता के बारे में भी बताया। इसके अलावा उन्होंने छात्रों के साथ डिजिटल पत्रकारिता और सोशल मीडिया पत्रकारिता के बीच अंतर के बारे में भी विचार साझा किये।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने कहा कि ये दोनों विषय अलग-अलग हैं। इस दौरान बलजीत बल्ली ने देश में आपातकाल के दौरान ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसे मौकों पर की गई पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की लंबी यात्रा के दौरान उपयोग किए गए विभिन्न मीडिया उपकरणों का विवरण भी दिया। इस अवसर पर उनकी धर्म पत्नी तृप्ता कंधारी, जो सोशल मीडिया फेसबुक पर एक सफल फूड एंड लाइफ पेज चला रही हैं, ने भी छात्रों से मुलाकात की।

जाने-माने पत्रकार बल्ली ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल एवं रजिस्ट्रार डॉ. एसके मिश्रा से भी मुलाकात की। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संकाय सदस्यों में डाॅ. एकता महाजन, डिप्टी रजिस्ट्रार जनसंपर्क रजनीश शर्मा, भाषा विभाग से डॉ. सरबजीत सिंह मान ने कैंपस में पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संकाय एच.के सिंह, मंगला सहनी एवं अन्य उपस्थित थे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *