Indian Railway: ट्रेन टिकट पर रेलवे दे रहा है 75% तक की छूट, जानिए किन लोगों को मिलती है ये सुविधा

Daily Samvad
2 Min Read
Indian Railway
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 28 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Indian Railway: भारतीय रेलवे (Indian Railway) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसमें प्रतिदिन दस लाख से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इसके कुछ नियमों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

दरअसल, रेलवे अपने यात्रियों को कई सुविधाएं मुहैया कराता है। इसमें कुछ लोगों को ट्रेन टिकट के किराए में 75 फीसदी की छूट मिलती है। रेलवे विकलांग, मानसिक रूप से विकलांग और पूरी तरह से अंधे यात्रियों को ट्रेन टिकट में रियायत देता है जो किसी अन्य व्यक्ति के बिना यात्रा नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

ऐसे लोगों को जनरल क्लास, स्लीपर और थर्ड एसी में 75 फीसदी तक की छूट दी जाती है। इन यात्रियों को राजधानी-शताब्दी जैसी ट्रेनों के फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी में 50 फीसदी और थर्ड एसी और एसी चेयर कार में 25 फीसदी तक की छूट मिलती है। ऐसे व्यक्ति के साथ जाने वाले एस्कॉर्ट को भी ट्रेन टिकट पर समान छूट मिलती है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जो लोग बोलने और सुनने में पूरी तरह असमर्थ हैं उन्हें ट्रेन टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलती है। ऐसे व्यक्ति के साथ जाने वाले एस्कॉर्ट्स को भी ट्रेन टिकट पर समान छूट मिलती है। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रेलवे ट्रेन टिकट पर भी छूट मिलती है।

इसमें कैंसर, थैलेसीमिया, हृदय रोगी, किडनी समस्या के रोगी, हीमोफीलिया के रोगी, टीबी के रोगी, एड्स के रोगी, ऑस्टियोमायोमा के रोगी, एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया के रोगी भी शामिल हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *