Jalandhar News: जालंधर में फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोग घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 389 शब्द|📅 28 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर जिले के नकोदर के गांव कल्याणपुर में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में जमकर गोलियां और तेजधार हथियार चले। गोलीबारी की इस घटना में 1 राहगीर समेत 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को देर रात सिविल अस्पताल जालंधर में पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

दो युवकों को बाजू और टांगों पर गोलियां लगी हैं। घायल लोगों की पहचान नकोदर निवासी राहुल, नवां पिंड (काला संघिया) निवासी शरणजीत और उग्गी गांव के रहने वाले हरमनबीर सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

DSP सुखपाल सिंह ने बताया कि नकोदर थाना सदर के एरिया में कल्याणपुर गांव में कोई प्लाट है, जिसे लेकर दो गुटों में आपसी तकरार गोलीबारी में बदल गई। दोनों की प्लाट पर कब्जे को लेकर पुरानी रंजिश थी। जिसमें यह सारा गोलीकांड हुआ। उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Jalandhar News: जालंधर में फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोग घायल
फायरिंग में घायल हो हुए दो लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

नकोदर के कल्याणपुर में हुई गोलीबारी की घटना में एक राहगीर को भी गोली लगी है। घायल हरमन ने कहा कि वह तो अपने रास्ते से जा रहा था तो वहां पर प्लाट के पास फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान एक गोली उसकी बाजू में लग गई। वह तुरंत अस्पताल गया। जहां से उसे जालंधर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

चिट्टी निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि जब रविवार शाम दोनों पक्ष इकट्ठे हुए तो रसूलपुर के रहने वाले दिल्ली नाम के व्यक्ति, गांव सहम के रहने वाले कालू कट्टा और दिलबर, मलसियां के रहने वाले जोहना और रवि, शाहकोट निवासी शेरा और नवी के साथ 15 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।

डीएसपी सुखपाल ने बताया कि देर रात पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *