Passport: पासपोर्ट बनवाते समय इन डॉक्युमेंट्स का होना है बेहद जरूरी, नहीं तो हो सकती है बड़ी दिक्कत, पढ़े

Daily Samvad
4 Min Read
Passport Rules Changed
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 467 शब्द|📅 28 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Passport: देश में लोगों के पास कई दस्तावेज होते है और इन्हीं दस्तावेजों में पासपोर्ट (Passport) भी शामिल है। विदेश में यात्रा के लिए यह एक अहम डॉक्यूमेंट है। विदेश में यात्रा करने के साथ साथ यह दस्तावेज पहचान पत्र के तौर पर भी काम आता है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

यहां हम आपको बता दे कि बिना पासपोर्ट के आप विदेश में यात्रा नहीं कर सकते है। अगर आपको विदेश में जाना है तो आपके पास पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है। बिना पासपोर्ट के आप विदेश में यात्रा नहीं कर सकते है। आज भी बहुत सारे ऐसे लोग है जिन्होंने अभी तक अपना पासपोर्ट नहीं बनाया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पासपोर्ट के लिए आवेदक को विभिन्न प्रकार के दस्तावेज जमा करने होते है जो उसकी पहचान, उम्र, पता और अन्य पात्रता आवश्यकताओं को साबित करते है। पासपोर्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज इस बात पर निर्भर करते है कि आप किस प्रकार के पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे है।

पासपोर्ट आवेदन करने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

1. अड्रेस प्रूफ

2. जन्मतिथि का प्रणाम

3. फोटो आईडी प्रूफ

4. पासपोर्ट साइज फोटो

5. पिछला पासपोर्ट

6. अन्य काजगात

1. अड्रेस प्रूफ:-आवेदक को अड्रेस प्रूफ जमा करना होगा। यह भारतीय पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेजों में से एक है आप अपने अड्रेस प्रूफ के लिए इसमें से एक दस्तावेज की एक कॉपी जमा करवा सकते है।

  • वोटर आई कार्ड
  • आधार कार्ड/ई-आधार
  • बिजली का बिल
  • टेलीफ़ोन बिल
  • पानी का बिल
  • गैस कनेक्शन बिल
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • इनकम टैक्स असेसमेंट ऑर्डर
  • रेंट एग्रीमेंट

2. जन्मतिथि का प्रणाम:- आवेदक को आवेदन के साथ जन्मतिथि का प्रमाण भी जमा करना होगा। यह एक और महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके लिए आप इसमें से एक दस्तावेज की कॉपी जमा करवा सकते है।

  • जन्म प्रमाणपत्र
  • पैन कार्ड आधार कार्ड/ई-आधार
  • ड्राइविंग लाइसेंस

3. फोटो आईडी प्रूफ:- पासपोर्ट आवेदक को आवेदन के साथ एक फोटो पहचान पत्र भी जमा करना होगा। नीचे दिए गए दस्तावेजों में से किसी एक की कॉपी जमा की जा सकती है.

  • आधार कार्ड/ई-आधार
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आई कार्ड

4. पासपोर्ट साइज फोटो:- आवेदक को वाइट बैकग्राउंड में दो पासपोर्ट साइज की फोटो जमा करनी होगी।

5. पिछला पासपोर्ट:- अगर आपके पास पुराना पासपोर्ट है तो आपको अपने आवेदन के साथ उसको भी जमा करना होगा।

6. अन्य कागजात:- इसके आलावा आपकी विशिष्ट स्थिति के आधार पर भारतीय पासपोर्ट के लिए अन्य पासपोर्ट दस्तावेजों की भी आवश्यकता हो सकती है। ये सुनिश्चित करने के लिए कि आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज़ हैं, पासपोर्ट आवेदन दिशानिर्देश भारतीय पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर पाए जा सकते हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *