Punjab News: जालंधर की STF टीम और नशा तस्करों के बीच एनकाउंटर, ताबड़तोड़ फायरिंग, तस्कर को लगी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Encounter In Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 28 Aug 2023

डेली संवाद, अमृतसर/जालंधर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। तस्कर की पहचान प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

जानकारी के अनुसार, जालंधर की स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) की टीम को अमृतसर के रइया में नशा तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पर टीम ने रइया के पास ही तस्कर को घेर लिया। खुद को घिरता देख तस्कर ने टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

दूसरी तरफ STF ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसकी टांग पर गोली लगी। टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया। गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

STF की टीम ने तस्कर से 350 ग्राम हेरोइन और एक पिस्टल जब्त की है। फिलहाल तस्कर का इलाज करवाया जा रहा है। अधिकारियों ने इस बारे में अधिक जानकारी देने से फिलहाल मना किया है। पुलिस की टीम ने मामले में अभी तक कोई ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *