Punjab News: ज़रूरतमंद परिवारों को पक्के घर मुहैया करवाने की मुहिम के तहत अब तक 34,784 परिवारों को घर बनाकर सौंपे: लालजीत सिंह भुल्लर

Daily Samvad
3 Min Read
Laljit Singh Bhullar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 405 शब्द|📅 28 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि विभाग द्वारा गाँवों के ज़रूरतमंद परिवारों को पक्का घर मुहैया करवाने की मुहिम के तहत अब तक योग्य लाभार्थियों को 34,784 घर बनाकर सौंपे जा चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लक्ष्य के अंतर्गत मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के ज़रिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पी.एम.ए.वाई. (जी) स्कीम के अंतर्गत विभाग द्वारा 40,326 घर मंज़ूर किए गए थे, जिनमें से 34,784 घर बनाकर योग्य लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शेष 5559 मकानों के निर्माण हेतु लाभार्थियों को 21.23 करोड़ रूपये की धनराशि आज जारी की गई है। उन्होंने कहा कि ये मकान इस साल दिसंबर महीने तक मुकम्मल कर लिए जाएंगे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि स्कीम के अंतर्गत पक्का घर मुहैया करवाने के लिए योग्य लाभार्थियों को जारी की गई 21.23 करोड़ रुपए की राशि में से 1139 लाभार्थियों को पहली किश्त के तौर पर 30-30 हज़ार रुपए और 1712 लाभार्थियों को दूसरी किश्त के तौर पर 72-72 हज़ार रुपए और 3051 लाभार्थियों को तीसरी किश्त के तौर पर 18-18 हज़ार रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पी.एम.ए.वाई. (जी) योजना के तहत सरकार द्वारा उन ज़रूरतमंदों को पक्का मकान मुहैया करवाया जाता है जिनके पास अपना घर ना हो या वह कच्चे घरों/तंबुओं में रहते हों।

उन्होंने ने बताया कि पक्के घरों में एक रसोई और पखाने के अलावा बिजली कनैक्शन, पीने वाले पानी का कनैक्शन, सिलंडर के साथ-साथ मनरेगा स्कीम के अंतर्गत 90 दिनों का रोजग़ार, पशुओं के लिए कैटलशैड, सोकपिट और वर्मी कम्पोस्डपिट की सुविधा भी मुहैया करवाई जाती है।

ग्रामीण एवं पंचायत मंत्री विभाग के पी.एम.ए.वाई. (जी) स्टाफ द्वारा अपडेटेड स्पेसिफिकेशन के तहत समयबद्ध तरीके से घरों का निर्माण करने के लिए उनके अथक, निर्विघ्न और निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कीम के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार समय पर फंड म़ंजूर करने के लिए वचनबद्ध है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *