Punjab Weather Update: पंजाब में अचानक बदला मौसम, 10 से ज्यादा जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 28 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देशभर में मानसून भले ही सुस्त पड़ गया हो लेकिन कई राज्यों में इसकी गतिविधियां जारी है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम अचानक बदल गया है। फिलहाल चंडीगढ़ से सटे पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वहीं चंडीगढ़, मोहाली, जीरकपुर, डेराबसी और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं और बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को हिमालय की तलहटी, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, पश्चिमी तट और द्वीपों पर बारिश की भविष्यवाणी की है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 6 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में सोमवार बारिश की संभावना है।

देश के बाकी हिस्सों में हलकी बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 2 सितंबर तक बादल छाए रहने का अनुमान है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 अगस्त को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *