डेली संवाद, पंजाब। Flood In Punjab: केंद्र सरकार ने बाढ़ से बर्बाद हुई धान की फसल की लागत का मुआवजा आपदा राहत कोष से देने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपदा राहत फंड के नियमों में ढील का मुद्दा केंद्र के समक्ष उठाया था।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फसल की शुरुआती लागत के तौर पर 6800 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि समय से पहले पकने पर फसल के नुकसान का मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
पंजाब सरकार अब उन सभी किसानों को फसल मुआवजा देगी जिनकी धान की फसल जुलाई में बाढ़ के कारण नष्ट हो गई है। राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि फसल क्षति के मुआवजे के रूप में 186 करोड़ की राशि भेजी गई है और आठ जिलों में मुआवजे का वितरण शुरू हो गया है।