Gold-Silver Price: रक्षा बंधन के मौके पर सस्ता हुआ सोना, इतनी घटी कीमत, जाने आज के ताजा रेट

Daily Samvad
2 Min Read
GOLD
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 29 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: राखी के त्योहार से पहले सोने (Gold) की कीमतों में गिरावट आई है। 29 अगस्त को सोना 50 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। पिछले चार दिनों से सोना स्थिर था। वहीं, अगर चांदी की बात करें तो मंगलवार को इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

खास बात यह है कि टैक्स और एक्साइज ड्यूटी के कारण सोने और चांदी की कीमतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। 29 अगस्त को सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 54,600 रुपये हो गई। इससे पहले 25, 26, 27 और 28 अगस्त को सोने का रेट 54650 रुपये था। 24 अगस्त की बात करें तो इसकी कीमत 54450 थी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इससे पहले 23 अगस्त को इसकी कीमत 54,300 रुपये थी। 22 अगस्त को भी सोने की यही कीमत थी। 22 कैरेट के अलावा अगर 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की बात करें तो इसकी कीमत मंगलवार को 59,070 रुपये हो गई। इससे पहले 28 अगस्त को इसकी कीमत 59125 रुपये थी। बताया जा रहा है कि चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

वहीं इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी मामूली उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। अगर सोने के अलावा चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो 29 अगस्त को इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाजार में चांदी की कीमत 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 28 अगस्त को भी इसका यही भाव था इससे पहले 26 और 27 अगस्त को इसकी कीमत 26 और 27 रुपए थी।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *