Punjab News: अध्यापक का तबादला करवाने के बदले 1.16 लाख रुपए की रिश्वत लेने वाला लैक्चरर गिरफ़्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 29 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एस.ए.एस. नगर जिले के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लालड़ू में तैनात लैक्चरर उमेश कुमार मुंजाल को पी. रंजन निवासी नानक नगरी अबोहर (फाजिल्का) से 1.16 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पी. रंजन ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी प्रिया मिगलानी, जो सरकारी अध्यापक है, फिऱोज़पुर जिले के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल कुसूवाल में तैनात थीं। यह स्कूल उनके घर से लगभग 180 किलोमीटर दूर था। उमेश कुमार ने उसकी पत्नी की घर के नज़दीक तबादला करवाने के लिए उससे संपर्क किया था।

वह (शिकायतकर्ता) 26-10-2021 को उक्त लैक्चरर को श्री मुक्तसर साहिब में मिला और मुलजिम लैक्चरर ने तबादला करवाने के बदले उसके पास से 2 लाख रुपए की रिश्वत माँगी थी। मुलजिम लैक्चरर ने शिकायतकर्ता से अलग-अलग तारीख़ों पर रिश्वत के तौर पर 1.16 लाख रुपए लिए और फिर रिश्वत की बाकी रकम की माँग करनी शुरू कर दी, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की बाकी रकम न देने के कारण उसकी पत्नी की तबादला न हो सका।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

शिकायतकर्ता ने बताया कि पंजाब शिक्षा विभाग ने 10-06-2022 को ऑनलाइन तबादलों के लिए पोर्टल खोला था और दखऱ्ास्त के आधार पर प्रिया मिगलानी का तबादला सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल भीटीवाला तहसील मलोट, जि़ला श्री मुक्तसर साहिब में हो गई थी और उसने 16-06-2022 को नये तैनाती स्थान पर ड्यूटी ज्वाइन कर ली। परन्तु मुलजिम लैक्चरर ने रिश्वत की बाकी रकम के लिए उनको परेशान करना शुरू कर दिया।

इस पर उन्होंने विजीलैंस को शिकायत कर दी। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो यूनिट फाजिल्का की टीम ने आज लैक्चरर उमेश कुमार मुंजाल के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अधीन तारीख़ 29- 08- 2023 को थाना विजीलैंस ब्यूरो, फिऱोज़पुर रेंज में एफ.आई.आर. नम्बर 21 के अंतर्गत मामला दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *