Punjab News: जालंधर के साथ लगते पुलिस थाने का SHO और उसका ड्राइवर काबू, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 29 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना दसूहा के SHO बलविन्दर सिंह (इंस्पेक्टर) और उसके चालक ए.एस.आई. योगराज को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। इसी दौरान विजीलैंस ने उक्त एस.एच.ओ. के घर की तलाशी के दौरान 60,000 रुपए भी बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

विजीलैंस द्वारा इन मुलजिमों को बलविन्दर सिंह निवासी गाँव सैदोवाल कलाँ जि़ला गुरदासपुर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि बलविन्दर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके भाई लखविन्दर सिंह और उसके ताया के लडक़े ने सौदा करवाया।

ताये के लड़के गुरनाम सिंह के विरुद्ध थाना दसूहा में 08-07-2023 को आई.पी.सी की धारा 324, 506 और 34 के अंतर्गत दर्ज एफ.आई.आर. नम्बर 126 में धारा 326 न जोडऩे के बदले मुलजिम इंस्पेक्टर ने एक लाख रुपए रिश्वत माँगी थी और सौदा 50,000 रुपए में तय हुआ था।

इस वीडियो को जरूर देखें

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि मुलजिम एस.एच.ओ. पहले ही उसके पास से 20 हज़ार रुपए ले चुका है और बकाया रिश्वत की माँग कर रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर की टीम ने ट्रैप लगाकर एस.एच.ओ. बलविन्दर सिंह और उसके चालक योगराज को सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया है।

इस सम्बन्धी मुलजिम एस.एच.ओ. और उसके चालक के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अधीन थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में तारीख़ 29-08-2023 को एफ.आई.आर. नं. 21 दर्ज की गई है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *