Raksha Bandhan: डिप्स के बच्चों ने अपने भाई-बहनों के प्रति अपना प्रेम किया व्यक्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 29 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Raksha Bandhan: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की महत्ता को बनाए रखने के लिए डिप्स चेन के सभी स्कूलों में राखी के पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। नर्सरी से लेकर चौथी कक्षा तक की छात्राओं ने अपने भाइयों के लिए कार्टून, चाकलेट्स, स्पेशल केरेक्टर थीम को लेकर अपने हाथों से राखी बनाई और पूजा की थाली भी डेकोरेट की।

Raksha Bandhan: डिप्स के बच्चों ने अपने भाई-बहनों के प्रति अपना प्रेम किया व्यक्त

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पांचवी से लेकर सातवीं कक्षा तक की बहनों ने अपने भाइयों के लिए स्पेशल राखी कार्ड बनाए। कार्ड पर प्यार भरे मैसेज लिखते हुए उन्होंने उसे गोटा पट्टी, मोती, कलर के साथ डेकोरेट किया। आठवीं से बाहरवीं कक्षाओं की बहनों ने अपने भाईयों के प्रति अपने प्यार के भाव को व्यक्त करते हुए प्रेम भरे पत्र लिखे और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

सभी भाईयों ने अपनी बहनों के लिए धन्यावाद पत्र लिखते हुए अपनी छोटी बड़ी बहनों को हमेशा उनका साथ देने का वादा किया। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल्स ने बच्चों को राखी के त्योहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह त्योहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। बहन भाई को राखी बांध कर जीवनभर हर सुख दुख में उसके साथ रहने का वादा मांगती है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस त्योहार से बहुत सारी काथाएं जुड़ी हुई है। एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने स्टाफ और सभी बच्चों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी और अपने परिवार के साथ इस त्योहार को पूरे स्नेह के साथ मनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *