डेली संवाद, चंडीगढ़। CBSE Board Sample Paper: सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने 10 वीं और 12 वीं 2024 के सैंपल पेपर जारी कर दिए है। जो भी उम्मीदार इस साल 10वीं या 12वीं की परीक्षा दे रहे है वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते है।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
ऐसा करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का पता है – cbseacademic.nic.in. ये सैंपल पेपर अंतिम परीक्षा के लिए हैं और उम्मीदवार इनकी मदद से परीक्षा की तैयारी कर सकते है। सैंपल पेपर के साथ सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा की मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है कि विषय में कितने अंकों का पेपर आएगा। यह योजना दोनों वर्गों के लिए उपलब्ध है। यहां हम आपको बता दे कि सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं परीक्षा के पेपर 15 फरवरी से शुरू होंगे।
हालांकि, बोर्ड ने अभी विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये परीक्षाएं करीब 55 दिनों तक चलने के बाद 10 अप्रैल तक खत्म हो जाएंगी। नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।
ऐसे करें सैंपल पेपर को डाउनलोड
- सैंपल पेपर्स डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
- यहां सबसे पहले सैंपल क्वेश्चन पेपर टैब दिया होगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद SQP 2023 – 24 पर क्लिक करें।
- अब उस क्लास का चयन करें जिसके लिए आप सैंपल पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं।
- इन्हें यहां से डाउनलोड करें और मार्किंग स्कीम भी जांच लें।
- यहां आपको सब्जेक्ट वाइज मार्किंग स्कीम भी मिलेगी।