Jalandhar News: जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी, बाइक सवार गुंडों ने युवक को तेजधार हथियारों से काटा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 30 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी की खबर है। आबादपुरा में पंजपीर वाली गली में श्री गुरु रविदास मंदिर के पास देर रात जमकर गुंडागर्दी हुई। साथ ही लगती गली नंबर तीन के रहने वाले युवकों ने बाइकों पर आकर शिवा नामक एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

इसके जवाब में गली के युवकों ने हमलावरों पर जमकर ईंटें बरसाईं। गली में हर तरफ ईंटें ही ईंटे नजर आ रही थी। इस हमले में शिवा को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जिसे तुरंत गली के युवकों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। उसके सिर पर टांके भी लगाए गए हैं। हमला किसी पुरानी रंजिश में बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

हालांकि घायल शिवा का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। वह गली में दुकान के बाहर अन्य युवकों के साथ बैठा था कि अचानक उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। जब गली में युवकों के दो गुटों में तेजधार हथियारों के साथ-साथ ईंट-पत्थर चल रहे थे।

सांसद रिंकू के साथ हो गया धोखा, देखो

उस वक्त गली के लोग दहशत में अपने-अपने घरों में दुबक गए। लोगों का कहना था कि बाइकों पर करीब बीस से पच्चीस युवक जिनके हाथों में तलवारें, खंडे और दातरें थी लेकर आए थे। गली के युवक पर जब बाइक सवार अराजक तत्वों ने हमला किया तो बचाव में गली के युवकों ने ईंटें-पत्थर चलाए।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

घायल युवक ने कहा कि जिन लोगों ने हमला किया वह पास की गली नंबर 3 के रहने वाले हैं। युवक ने बताया कि हमलावरों में गोपी, बब्बू, मंदीप मुख्य रूप से शामिल थे। यही अपने साथ दूसरे युवकों को लेकर आए थे। इसी बीच एक युवक ने कहा कि अकसर हमलावर उन्हें फब्तियां कसते थे। उन्हें जब ऐसा करने से रोका तो उन्होंने खुन्नस रख ली और आज हमला कर दिया।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *