Jalandhar News: जालंधर के युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया किडनैप, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला। Jalandhar News: शादी का झांसा देकर जालंधर के एक युवक ने कपूरथला की नाबालिग लड़की को भगा ले गया। लड़की के पिता की शिकायत पर कपूरथला पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस की टीम लड़की औऱ आरोपी युवक को तलाशने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जानकारी के मुताबिक कपूरथला में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले युवक पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। इस बात की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी कमलजीत सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

शिव कॉलोनी वासी लखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त की रात उसका सारा परिवार रोजाना की तरह घर में सो रहा था। लेकिन जब अगले दिन उठे तो उसकी 16 वर्षीय लड़की रोशनी (काल्पनिक नाम) घर से गायब थी। घर में तथा आसपास तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली।

सांसद सुशील रिंकू के साथ धोखा, देखो क्या बोले

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

शिकायतकर्ता ने शक जाहिर करते हुए बताया कि लब्भु पुत्र मंगा शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। सिटी थाना पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी लब्भु पुत्र मंगा पर IPC की धारा 363 और 366A (अपहरण) का केस दर्ज कर लिया है। लब्भू जालंधर का रहने वाला बताया जा रहा है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

Jalandhar। Sweety Juice Bar के जूस पैकेट में निकला काकरोच | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *