Punjab News: भ्रष्टाचार को लेकर आप सरकार का दोहरा मापदंड, कर्मचारियों को सज़ा, मंत्रियों को शाबाशी : सुनील जाखड़

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कर्मचारियों और मंत्रियों के प्रति इस सरकार का अलग-अलग रवैया इस सरकार के दोनों के प्रति व्यवहार में अंतर इसका स्पष्ट प्रमाण है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सुनील जाखड़ ने कहा कि अगर किसी कर्मचारी ने कुछ गलत किया है तो बेशक उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनकी कैबिनेट में उनके बगल वाली कुर्सियों पर बैठे वे मंत्री नजर नहीं आते, जिनके संरक्षण में करोड़ों की जमीन का पठानकोट में घोटाला हुआ है?

भाजपा अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या यह संभव है कि बिना उच्च स्तरीय दिशा-निर्देशों के एक बीडीपीओ को एक सप्ताह के भीतर एडीसी बना दिया जाए और फिर करोड़ों की जमीन का गबन किया जाए।

सांसद सुशील रिंकू के साथ धोखा, देखो क्या बोले

सुनील जाखड़ ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को अपने दोहरे चरित्र से बाहर आना चाहिए और अपनी कैबिनेट के सहयोगियों के खिलाफ ऐसी साहसिक कार्रवाई करने का साहस दिखाना चाहिए, जिस तरह की कार्रवाई वह अपने कर्मचारियों के खिलाफ करने का दावा करते हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जाखड़ ने कहा कि पहले जिन दो मंत्रियों को कैबिनेट से बर्खास्त किया गया था, उनके खिलाफ जांच कहां पहुंची है, मुख्यमंत्री को यह जानकारी भी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल किया कि आम आदमी पार्टी के जो पुराने मंत्री अब सरकारी कार्यक्रमों में मेहमान बन रहे हैं, क्या यह मान लिया जाए कि उनके खिलाफ कार्रवाई महज दिखावा थी?

सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान वास्तव में इस तरह की कार्रवाई करके किसानों को फसल का मुआवजा ना बांटने में अपनी सरकार की विफलता को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के बुद्धिमान लोग अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की असली सच्चाई समझ चुके हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

Jalandhar। Sweety Juice Bar के जूस पैकेट में निकला काकरोच | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *