Punjab News: पंजाब में विजीलैंस विभाग का फर्जी अफसर साथियों समेत गिरफ्तार, किया था ये कांड

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 483 शब्द|📅 30 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने लुधियाना जिले के गाँव भैनी सालू के निवासी से विजीलैंस विभाग के अधिकारी बनकर 25 लाख रुपए के चैक लेने वाले दो पूर्व सैनिकों समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार किये गए मुलजि़मों की पहचान मनजीत सिंह निवासी गाँव भैनी सालू, परमजीत सिंह निवासी गाँव मेहलों ( लुधियाना) और परमिन्दर सिंह निवासी आकाश कॉलोनी होशियारपुर के रूप में हुई है।

मनजीत सिंह और परमिन्दर सिंह पूर्व सैनिक हैं। परमिन्दर सिंह विश्व मानवाधिकार कॉर्पोरेशन पंजाब का इंचार्ज भी है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पलविन्दर सिंह निवासी गाँव भैनी सालू ने शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ महीने पहले उसने अपनी 18 एकड़ पैतृक ज़मीन बेची थी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसके उपरांत उसे पंचायती ज़मीन बेचने सम्बन्धी सरकारी नोटिस मिला, जिसके बाद 12 अगस्त 2023 को तीन अनजान व्यक्ति उसके घर आए और इन्होंने ख़ुद को सैक्टर-17 चंडीगढ़ में स्थित विजीलैंस विभाग के अधिकारी बताया। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि पंचायती ज़मीन बेचने के मामले को रफा-दफ़ा करने के लिए उक्त व्यक्तियों ने उससे 50 लाख रुपए माँगे, क्योंकि उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी चंडीगढ़ दफ़्तर में जांच चल रही है और इस मामले में उसके खि़लाफ़ केस दर्ज किया जायेगा।

सांसद सुशील रिंकू के साथ धोखा, देखो क्या बोले

डर के कारण शिकायतकर्ता 25 लाख रुपए देने के लिए मान गया। मुलजि़मों ने उसे 15 लाख और 10 लाख रुपए पर दो चैक दस्तख़त करने के लिए राज़ी कर लिया और 25 लाख रुपए नकद प्राप्त होने पर यह चैक वापस करने की गारंटी दी। उक्त मुलजि़मों में से एक व्यक्ति ने शिकायतकर्ता की जेब से 27 हज़ार रुपए निकाल लिए और उसका फ़ोन नंबर लेकर चले गए।

इसके उपरांत शिकायतकर्ता को वाट्सऐप पर धमकी भरी कॉल आने लगीं कि यदि वह 25 लाख रुपए नकद देने में असफल रहा तो उसके खि़लाफ़ आपराधिक मामला दर्ज किया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर मनजीत सिंह निवासी गाँव भैनी सालू और तीन अनजाने व्यक्तियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और आई.पी.सी. की धारा 384, 120-बी के अंतर्गत तारीख़ 28. 8. 2023 को थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना में एफ.आई.आर. नं. 20 दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना की टीम ने मुलजिम मनजीत सिंह और परमजीत सिंह को सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया था और अब दोनों 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर हैं। परमिन्दर सिंह निवासी आकाश कॉलोनी होशियारपुर को मंगलवार को गिरफ़्तार किया गया था। विजीलैंस ब्यूरो ने इस मामले में चार अन्य व्यक्तियों को भी नामज़द किया है और बाकी मुलजि़मों को काबू करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *