Punjab News: सरहदी इलाके फिरोजपुर में शेखुररहमान बन गया साहिल, करता रहा ये काम, BJP नेता ने किया पर्दाफाश, देखें VIDEO

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 625 शब्द|📅 30 Aug 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय सरहद पर बसे सरहदी शहर फिरोजपुर की वीआईपी सड़क पर नगर कौंसिल दफ्तर के बाहर सरेआम अवैध रूप से काबिज जूस कॉर्नर वाला साहिल कुमार भाजपाई पार्षद यामिनी शर्मा के पति पंडित मनीष शर्मा की जांच पड़ताल मे शेखुररहमान खान निकला।

पंडित मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि सरहदी शहर फिरोजपुर जोकि हिंद-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बसा हुआ है, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से यह एक संवेदनशील इलाका है। प्रशासन और पंजाब पुलिस के अधिकारियों को बाज जैसी पैनी और तीखी नजर रखने की जरूरत है। क्योंकि पाकिस्तान की बदनाम एजेंसी आईएसआई हमेशा फिरोजपुर शहर में अपने अड्डे खोलने की फिराक में रहती है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पंडित मनीष शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी यामिनी शर्मा वार्ड नंबर 27 से भाजपा की पार्षद है, उनके इलाके में फिरोजपुर की वीआईपी सड़क है, जो कि शहर में छावनी को जोड़ती है। इस रोड पर किसी तरह की रेहडी आदि लगाना साफ मना है। सुरक्षा की लिहाज से यह एक संवेदनशील सड़क है। लेकिन इसी वीआईपी सड़क पर कई अनजान लोगों का कब्जा हो गया है। उनके राजनीतिक आका कौन हैं इनका पता लगाया जाना चाहिए। अनजान लोगों की असली पहचान क्या है इसका भी पता लगाया जाना चाहिए।

पंडित मनीष कुमार शर्मा और उनकी पत्नी भाजपाई पार्षद ने यामिनी शर्मा ने कहा कि इसी वीआईपी सड़क पर नगर कौंसिल फिरोजपुर शहर का कार्यालय है इसके बाहर फुटपाथ के ऊपर पिछले कुछ अरसे से एक नौजवान सरेआम फुटपाथ पर कब्जा कर वहां पर जूस कॉर्नर खोलकर बैठा। जब उससे उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम साहिल कुमार बताया जब उसे उसका आधार कार्ड मांगा गया तो उसने करीबन 10 मिनट के बाद अपने आधार कार्ड मोबाइल में दिखाया जो कि शेखुररहमान खान के नाम से बना हुआ था।

जब युवक से पूछा कि आप इतने समय इलाके के बाहर खाने पीने का काम कर रहे हैं तो अपनी पहचान गलत क्यों बताते हैं। अपनी असली पहचान और असली नाम क्यों छुपाते हैं और लोगों को फर्जी तरीके से बेवकूफ क्यों बनाते हैं। साहिल कुमार बन कर, तो युवक ने माफी मांगी। हालांकि नगर कौंसिल दफ्तर के बाहर अड्डा लगाने के लिए शहर के बड़े-बड़े कारोबारी तरसते हैं।

शेखुररहमान बन गया साहिल, जाने वजह

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस फर्जी साहिल कुमार को नगर कौंसिल के दफ्तर के बाहर सरेआम वीआईपी सड़क पर कब्जा करवाने वाले राजनीतिक आका कौन है, इसका पता लगाया जाना चाहिए। यामिनी शर्मा और पंडित मनीष शर्मा ने कहा कि वह शहर के सभी पार्षदों को पत्र लिखेंगे और उनसे निवेदन करेंगे कि उनके इलाके में उनकी सड़कों पर कब्जा करके जो अनजान लोग बैठे हैं उनकी सही पहचान का पता करवाया जाए और उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवाई जाए।

बॉर्डर एरिया होने के कारण यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। नियम कानून को ठेंगा दिखा जूस कॉर्नर चला रहे फर्जी साहिल कुमार का तो पर्दाफाश हो गया लेकिन जाने कितने ऐसे लोग बॉर्डर एरिया के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में काबिज हो गए हैं। यह कौन लोग हैं यह हिंदुस्तानी मुसलमान है या फिर रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान इसका पता लगाया जाना चाहिए।

इस बारे में जब फिरोजपुर पुलिस के एसपी डिटेक्टिव रणधीर कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जांच करवाएंगे। उन्होंने शहर के लोगों से निवेदन किया कि बाहर से आकर उनके पास काम करने वाले किराए पर रहने वालो लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन वह जरूर करवाएं और पुलिस को सारी जानकारी उनके बारे में उपलब्ध करवाएं।

शेखुररहमान आखिर क्यों बन गया साहिल, सरहदी इलाके में नाम बदलने का चल रहा है खेल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *