Punjab News: महिलाओं को राखी का तोहफ़ा, CM भगवंत मान ने 5714 आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 864 शब्द|📅 30 Aug 2023

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: पंजाब में महिलाओं को राखी का तोहफ़ा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती के लिए 5714 आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

यहाँ गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी कैंपस में करवाए गए राज्य स्तरीय समागम के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवानों की असीम ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाने के लिए पंजाब सरकार ने 35,000 से अधिक नौजवानों को नौकरियाँ दी हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया है और नौजवानों को नौकरियाँ पूरी तरह से मेरिट के आधार पर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सभी कर्मचारियों और वर्करों का कल्याण यकीनी बना रही है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने कहा कि नौजवानों को दी गईं रिकॉर्ड संख्या में नौकरियाँ उनको राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में हिस्सेदार बना रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों की भूमिका अहम होती है, क्योंकि वह छोटी उम्र में बच्चों के भविष्य को बनाने और उनके सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने जनसभा को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में आंगनवाड़ी वर्करों के कल्याण के लिए और अहम पहलें करेगी, जिससे यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि सेवाओं को सुचारू ढंग से निभाने के दौरान उनको किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

राखी के त्योहार के अवसर पर आंगनवाड़ी वर्करों के साथ सांझ की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि अब बेटियाँ हर क्षेत्र में लडक़ों को पछाड़ रही हैं और माँ-बाप को बेटी का पालन-पोषण करके गर्व महसूस होता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लड़कियों ने जि़ंदगी के हर क्षेत्र में अपनी काबिलीयत का सबूत दिया है और हम सभी को समाज की बेहतरी के लिए बेटियों को अपने सपने साकार करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

सांसद सुशील रिंकू के साथ धोखा, देखो क्या बोले

मुख्यमंत्री ने अफ़सोस प्रकट किया कि पहले बेटियों को ‘कुडिय़ाँ-चिडिय़ाँ’ कहा जाता था, परन्तु अब अपनी मेहनत, दृढ़ निश्चय और लगन से लड़कियों ने साबित कर दिया है कि वह वास्तव में ‘शेरनियाँ’ हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह लड़कियों के लिए शिक्षा और रोजग़ार के नये रास्ते खोलकर उनको अधिक अधिकार दे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका पक्का विश्वास है कि अगर लड़कियों को अवसर दिया जाये तो वह जि़ंदगी के किसी भी क्षेत्र में सफलता की नयी इबारत लिख सकती हैं।

अपने भ्रष्ट साथियों की हिमायत में कलम छोड़ हड़ताल करने की योजना बना रहे सरकारी कर्मचारियों को सख़्त कार्यवाही की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का ऐसा ग़ैर-जि़म्मेदाराना व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और सरकारी कर्मचारियों की हड़तालों के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों की जायज माँगों को हल करने के लिए हमेशा तत्पर है, परन्तु वह उन लोगों की हिमायत में की जाने वाली ब्लैकमेलिंग को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिनको लोगों की लूट करते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने अनिवार्य सेवाओं एक्ट को लागू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे इन कर्मचारियों द्वारा छुट्टी पर जाने की सूरत में उनके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा सके।

मुख्यमंत्री ने भावुक लहजे से कहा कि उनकी माँ संगरूर में अपने पैतृक गाँव में रहना पसंद करती हैं और उनको अपनी माँ को मिले 40 दिन से अधिक हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह पंजाब की निष्ठापूर्वक सेवा करने के रास्ते में रुकावट नहीं बनेगी क्योंकि पंजाब की सभी बुज़ुर्ग माताओं का आशीर्वाद उनके साथ है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब भी उनके माता जी गाँवों का दौरा करने के समय पर बुज़ुर्गों को मिलते और उनके पैर छूते हुए देखते हैं तो उनको गर्व महसूस होता है कि उनका बेटा राज्य के कल्याण के लिए अथक मेहनत कर रहा है और पंजाब की खो चुकी शान को बहाल करने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है।

पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बेलगाम होने पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ कतई लिहाज़ न बरतने की नीति अपनाई है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उन्होंने आम आदमी की बेटियों-बेटों को अधिक अधिकार देकर राज्य की राजनीति में एक बेमिसाल बदलाव लाए हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल के दौरान अपने आप को महलों में कैद कर लिया था, उनको लोगों ने राजनीतिक गुमनामी में धकेल दिया है और अब एक लोक-समर्थकीय सरकार मिशनरी भावना से लोगों की सेवा कर रही है। इस मौके पर एक आंगनवाड़ी वर्कर ने स्टेज पर मुख्यमंत्री को राखी भी बाँधी।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *