Rice Price: चावल ने लगाई दहाड़! कीमतों ने पिछले 12 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 30 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rice Price: टमाटर के बाद अब देश में चावल के दाम लगातार बढ़ रहे है। सरकार ने चावल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं। अब इसके चलते विश्व बाजार में चावल की कीमत 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

 रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 जुलाई को भारत सरकार ने गैर-सफेद बासमती चावल पर प्रतिबंध लगा दिया था। वैश्विक चावल की कीमतें 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, क्योंकि चावल शिपमेंट की लागत 80 प्रतिशत बढ़ गई है। अब सरकार ने उबले चावल पर 20 फीसदी निर्यात शुल्क लगा दिया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इससे चावल की कीमत और बढ़ सकती है। दुनिया के कुल 40 लाख टन बासमती चावल में भारत की हिस्सेदारी 40 फीसदी है। भारत ईरान, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका को बासमती चावल निर्यात करता है। भारत ने 2022-23 में 4.8 बिलियन डॉलर मूल्य के 4.56 मिलियन टन बासमती चावल का आयात किया था।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस दौरान 6.36 अरब डॉलर मूल्य के 17.79 मिलियन टन गैर-बासमती चावल का निर्यात किया गया। भारत ने 2022-23 में 135.54 मिलियन टन और 2021-22 के दौरान 129.47 मिलियन टन चावल का उत्पादन किया था। अन्य देश भी चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।

शेखुररहमान आखिर क्यों बन गया साहिल, सरहदी इलाके में नाम बदलने का चल रहा है खेल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *