Weather Update: आज उत्तर भारत के लोगों को परेशान करेगी गर्मी, बारिश की नहीं है कोई संभावना, पढ़े

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अगस्त यानी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज धूप निकलने की संभावना है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा पूरे सप्ताह मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

साथ ही बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं यूपी में मानसून अलविदा कह रहा है जिसके चलते प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त से 3 सितंबर तक पश्चिमी यूपी के लगभग सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

इसके साथ ही पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राजस्थान में बारिश ने ब्रेक लगा दिया है। जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर में ही राज्य में भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

IMD का कहना है कि इस महीने के अंत और सितंबर की शुरुआत में ही राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होगी। मध्य प्रदेश में बारिश की कमी के कारण तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 सितंबर तक राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *