Sahara Refund Portal: सहारा में आपका पैसा फंसा है? 45 दिन के अंदर मिलेगा वापस, जाने कैसे?

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 578 शब्द|📅 30 Aug 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sahara Refund Portal: सहारा सहकारी समितियों में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के जरिए सहारा में निवेश करने वाले निवेशकों के बैंक खाते में पैसे वापस चले जाएंगे।

अमित शाह ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य है कि करीब 1 करोड़ 7 लाख निवेशकों को पोर्टल के जरिए उनके बैंक खातों में पूरी राशि लौटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर ऐसे 4 करोड़ निवेशक हैं, जिन्हें प्रथम दृष्टि में 10 हजार रुपये दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिन निवेशकों ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई को निवेश किया है। उनके पैसे नहीं डूबेंगे। उन्हें पूरी ईमानदारी से सारे रुपये वापस किए जाएंगे। लेकिन जिन निवेशकों ने सहारा समूह में निवेश नहीं किया है। उन्हें पैसे नहीं दिए जाएंगे।

45 दिनों के अंदर वापस मिलेंगे पैसे

पोर्टल को कैसे उपयोग किया जाए? इसके बारे में बताते हुए अमित शाह ने कहा कि सहारा निवेशकों के लिए ‘CRCS सहारा रिफंड पोर्टल’ को लॉन्च किया गया है। इस पर निवेशकों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 45 दिनों के अंदर निवेशकों के बैंक खातों में पैसे वापस कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले बहुत सारे सोसायटी घोटाले हुए हैं। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार निवेशकों को पैसे लौटाने का प्रयास किया जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि करीब 10 करोड़ निवेशकों को फिजिकली पैसे नहीं दिए जा सकते थे। इसलिए, ‘CRCS सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया गया है।

क्या है प्रक्रिया और अनिवार्य शर्तें

रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों को आधार कार्ड का आखिरी 4 नंबर डालना होगा। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा। मोबाइल नंबर डालने के बाद OTP डालना होगा। इस प्रक्रिया के बाद ‘नियम और शर्तें’ के कॉलम पर I Agree करना होगा।

इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फिर से 12 डिजिट आधार नंबर और ओटीपी डालना होगा। ओटीपी डालते ही आपका पूरा विवरण आधार कार्ड से सत्यापित हो जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया में पिता/पति का नाम और ईमेल आईडी डालना होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसके उपरांत, सोसायटी से संबंधित नया पेज आपके सामने Open होगा। जिसमें आपको सारी जानकारी देनी होगी। इसके बाद Next/Submit बटन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद PDF फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा। PDF फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर आपको उसके ऊपर फोटो लगाना और साइन करना होगा। प्रक्रिया के आखिरी चरण में आपको वही फॉर्म ‘CRCS सहारा रिफंड पोर्टल’ पर अपलोड करना होगा।

इसके साथ ही आपको पैन कार्ड की स्कैन कॉपी अपलोड करना होगा। इसके बाद आखिरी में Next/Submit बटन पर क्लिक करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर आप अपने पास संभाल कर रख लें।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
  • CRCS सहारा रिफंड पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एक्टिव मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए
  • बैंक खाते से आधार-पैन कार्ड लिंक होना चाहिए
  • ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • फॉर्म को भर के स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • 45 दिनों के अंदर खाते में पैसे आ जाएंगे।
  • पोर्टल के जरिए छोटे निवेशकों को भी लाभ मिलेगा।
  • करीब ढाई करोड़ लोगों को अपना पैसा वापिस मिलेगा।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *