Punjab News: खेडां वतन पंजाब दियां-2023 के ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों की हुई शुरुआत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 31 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा में उद्घाटन समारोह के दौरान ‘खेडां वतन पंजाब दियां- 2023’ ( सीजन-2) के शानदार आग़ाज़ के बाद आज ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत हो गई। आज राज्य भर के 157 ब्लॉकों में आठ खेलों में मुकाबले शुरू हो गए और डेढ़ लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने समूह जि़ला खेल अफसरों को हिदायत की है कि जो खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके परन्तु वह ग्राउंड में पहुँचते हैं तो उनको भी हिस्सा दिलाया जाये। कई खिलाडिय़ों द्वारा यह माँग की जा रही थी कि वह किसी कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके, इसलिए खेल मंत्री द्वारा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए यह फ़ैसला किया गया है।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार कुल 35 खेलों में आठ उम्र वर्गों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इनमें से आठ खेलों के मुकाबले ब्लॉक स्तर से शुरू हो गए हैं। एथलैटिक्स, फ़ुटबॉल, वॉलीबॉल (स्मैशिंग और शूटिंग), कबड्डी (नेशनल स्टाइल और सर्कल स्टाइल) से हुई।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

खो-खो और रस्साकशी खेल में लडक़ों और लड़कियों के आठ उम्र वर्गों अंडर 14, अंडर 17, अंडर 21, 21 से 30 साल, 31 से 40 साल, 41 से 55 साल, 55 से 65 साल और 65 साल से अधिक के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। उक्त खेलों में ब्लॉक के विजेता आगे जि़ला स्तरीय टूर्नामैंट्स में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मीत हेयर ने बताया कि जि़ला स्तरीय मुकाबलों में उक्त आठ खेल के विजेताओं के अलावा बाकी अन्य नई खेलों के सीधे मुकाबले होंगे और फिर अक्तूबर महीने में राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि पहले सीजन की सफलता के बाद इस बार खिलाडिय़ों में और अधिक उत्साह पाया जा रहा है। राज्य स्तरीय विजेताओं को 7 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा खिलाडिय़ों के मुकाबलों के लिए सुचारू प्रबंध किये गए हैं।

Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *