Petrol-Diesel Price: Crude Oil के रेट में आया उछाल, जाने क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 31 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों  में तेजी देखने को मिल रही है। आज अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 85.88 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 81.79 डॉलर प्रति बैरल हैं।

हालांकि, भारत में कच्चे तेल की कीमत 86.19 डॉलर प्रति बैरल बनी हुई है। इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के आज, 31 अगस्त के नए रेट जारी कर दिए है। दरअसल, भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। हालांकि, भारतीय तेल कंपनियों ने आज 31 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में कोई बदलाव नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के विभिन्न शहरों में वाहन ईंधन (Fuel Price) के भाव जस के तस हैं। बता दें कि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में तेल के भाव अलग होते हैं।

  • दिल्ली : पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये लीटर है। इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *