Punjab News: जालंधर नगर निगम के पूर्व कमिश्नर समेत दो IAS अफसर सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 31 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अभी अभी सूबे के 2 वरिष्ठ आईएएस अफसरों को सस्पैंड कर दिया है। मामला पंचायतों के भंग करने से जुड़ा हुआ है। सरकार के इस फैसले से ब्यूरोक्रेट में हड़कंप मचा हुआ है। सस्पैंड हुए एक आईएएस अफसर जालंधर नगर निगम में कमिश्नर रह चुके हैं।

Punjab News: जालंधर नगर निगम के पूर्व कमिश्नर समेत दो IAS अफसर सस्पैंड, जाने वजह
Gurpreet Singh Kharia IAS Officers
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पंजाब सरकार ने पंचायतें भंग करने के मामले में हुई किरकिरी के बाद बड़ी कार्रवाई की है। पंचायत विभाग को भंग करने के मामले में 2 वरिष्ठ आई.ए.एस. अफसरों पर गाज गिरी है। पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आज के फैसले के बाद पंचायत विभाग के प्रधान सचिव धीरेंद्र तिवारी और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा को निलंबित कर दिया है।

Punjab News: जालंधर नगर निगम के पूर्व कमिश्नर समेत दो IAS अफसर सस्पैंड, जाने वजह
IAS Dhirendra Tiwari

बता दें कि आज दोपहर पंजाब सरकार ने सभी पंचायतें भंग करने का फैसला वापस ले लिया है। राज्य सरकार अगले 1-2 दिन में अधिसूचना वापस ले लेगी। पंचायतों को भंग करने के मामले पर वीरवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

इस बीच पंजाब के मुख्य सचिव ने आदेश वापस लेने की जानकारी दी थी। इससे पहले हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि किस अधिकार के तहत पंचायतों को भंग करने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पंचायत विभाग के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह खैहरा जालंधर नगर निगम के कमिश्नर रह चुके हैं। इसके अलावा उनका जालंधर में घर है। सरकार के इस आदेश के बाद ब्यूरोक्रेट लाबी में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *