Punjab News: सीएम मान के निर्देशों के बाद बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि बाँटने की प्रक्रिया तेज़ : जिम्पा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 519 शब्द|📅 31 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के बाद बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि बाँटने की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है। राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा जारी नियमों के मुताबिक राहत राशि दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चाहते थे कि अलग-अलग मदों के अंतर्गत राहत राशि बढ़ाई जाए परन्तु केंद्र सरकार की ओर से कोई सकारात्मक स्वीकृति न मिलने के बाद अब ज़िला स्तर पर राहत राशि बाँटने का कार्य तेज़ कर दिया है। जिम्पा ने बताया कि फसलों के नुकसान सम्बन्धी अभी मुकम्मल रिपोर्टें प्राप्त नहीं हुई परन्तु जहाँ-जहाँ से गिरदावरी रिपोर्ट मिल रही है, उन जिलों में राहत राशि बांटी जा रही है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 16 जिलों को 186.12 करोड़ रुपए की राशि 21 अगस्त को जारी की थी। इस राशि में से 30 अगस्त तक 6 करोड़ 78 लाख 69,369 रुपए बाँटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने धान की खराब हुई पनीरी का 6800 रुपए प्रति एकड़ का मुआवज़ा दिया है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान राज्य में 68 लोगों की जान गई थी जिनमें से 62 लोगों के पारिवारिक सदस्यों को प्रति मानव 4 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है। इसी तरह अलग-अलग जिलों में से 545 घरों को नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट मिली थी जिनमें से 306 घरों को प्रति घर 1.20 लाख रुपए मुआवज़ा राशि दी जा चुकी है। इसी तरह 3752 मामूली रूप में क्षतिग्रस्त हुये घरों में से 2514 घरों को बनती मुआवज़ा राशि दी जा चुकी है।

जिम्पा ने बताया कि पशुधन के नुकसान की पूर्ति के लिए भी मुआवज़ा राशि दी जा रही है। बाढ़ के कारण राज्य में कुल 155 भैंसों-गायों की जान जाने की रिपोर्टें प्राप्त हुई थीं जिनमें से 99 पशुओं का प्रति पशु 37, 500 रुपए के हिसाब से मुआवज़ा दे दिया गया है। इसी तरह पोल्ट्री धंधे में 14821 जानवरों में से 14520 का बनता मुआवज़ा दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को हिदायतें दी गई हैं कि मुआवज़ा राशि हकदार लोगों को पूरी पारदर्शी और परेशानी रहित दी जाए। उन्होंने बताया कि यह भी निर्देश हैं कि मुआवज़ा देने सम्बन्धी कोई सिफ़ारिश या प्रभावशाली लोगों का पक्ष न लिया जाए और सिर्फ़ सही व्यक्ति को मेरिट के आधार पर मुआवज़ा दिया जाए।

जिम्पा ने कहा कि आने वाले दिनों में बाकी मुआवज़ा राशि भी तेज़ी से बाँटी जाए गी और यदि उक्त फंडों के इलावा अतिरिक्त राशि की ज़रूरत पड़ी तो पंजाब सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने राहत कामों से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अपील की है कि इस आपदा की घड़ी सरकार का डटकर साथ दिया जाए।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *