Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकवादी हरविन्दर रिन्दा के छह साथी गिरफ़्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 428 शब्द|📅 31 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरु की गई मुहिम के दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने एस.ए.एस. नगर पुलिस के साथ साझे ऑपरेशन के दौरान आईएसआई की सहायता प्राप्त पाकिस्तान आधारित आतंकवादी हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा के 6 साथियों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े से पाँच पिस्तौलों समेत गोला-बारूद बरामद किया है।

मिठाई ही मिठाई, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, देखें VIDEO

यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रोशन कुमार, सौरब कुमार, विक्रम कुमार, अमरिन्दर सिंह उर्फ बिल्ली, अर्शवीर सिंह और सन्नी, सभी निवासी पटियाला, के रूप में हुई है। गिरफ़्तार किए गए सभी मुलजि़म कत्ल, इरादात्न कत्ल, जबरन वसूली, डकैती, हथियारों की अंतरराज्यीय तस्करी आदि समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द सूचना के आधार पर एडीजीपी प्रमोद बान की समूची निगरानी अधीन एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने ज़ीरकपुर क्षेत्र से छह मुलजि़मों को गिरफ़्तार किया है, जब वह अपनी हुंडयी वरना कार में जा रहे थे। पुलिस टीमों ने उनके पास से पाँच पिस्तौलों समेत 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार मुलजि़म अर्शवीर सिंह पटियाला दोहरे कत्ल केस में वांछित था। इस केस में इसी साल अप्रैल महीने में दो नौजवानों का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया था।
अधिक विवरण साझे करते हुए एआईजी एजीटीएफ सन्दीप गोयल ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि गिरफ़्तार किए गए मुलजि़म राज्य में सनसनीखेज़ वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्ति सन्नी और अर्शवीर इससे पहले स्पेशल सैल दिल्ली द्वारा जनवरी 2023 में पकड़े गए थे और उनके पास से 18 पिस्तौलें बरामद की गई थीं। उन्होंने आगे बताया कि ज़मानत पर बाहर आने के बाद दोनों मुलजिमों ने फिर ग़ैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है। इस सम्बन्धी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 382, 384, 473, 148 और 149 एवं आम्र्स एक्ट की धारा 25 (6) और 25 (7) के अधीन थाना ज़ीरकपुर, एस.ए.एस. नगर में एफआईआर नंबर 247 तारीख़ 27-8-2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *