नई दिल्ली। Tata Nexon EV facelift: टाटा मोटर्स 14 सितंबर को नेक्सॉन और नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट को लॉन्च करने जा रहा है। अभी इसमें दो वेरिएंट्स प्राइम और मैक्स आता है। फेसलिफ्टेड नेक्सॉन ईवी को मौजूदा प्राइम और मैक्स वेरिएंट के अनुरूप मीडियम रेंज (एमआर) और लॉन्ग रेंज (एलआर) वर्जन में बेचे जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
Tata Nexon EV facelift को टियागो ईवी के रूप में लेकर आएगी जिसमे दो बैटरी और रेंज का ऑप्शन मिलता है। नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट का मीडियम रेंज वेरिएंट दो ट्रिम्स में आएगा। जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट तीन ट्रिम्स में आएगा। इस कार में बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।
आपको बता दें, इसके डैशबोर्ड को फिर से डिजाइन किया जाएगा। जिसके कारण इसका डिजाइन और आधुनिक दिखेगा। इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और टच-बेस्ड एचवीएसी कंट्रोल पैनल भी मिलेगा। चलिए देखते हैं इसमे क्या कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेगा।टाटा नेक्सन का डिजाइन कर्व कॉन्सेप्ट से काफी प्रेरित है और इसका प्रभाव फ्रंट फेसिया पर स्पष्ट रुप से देखने को मिलेगा
लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे
इस कार के डिजाइन में कई अपडेट होगा। फ्रंट फेसिया स्लिमर फ्रंट ग्रिल,नए डिजाइन वाले हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और फॉग लैंप के लिए सी-शेप्ड हाउसिंग भी मिलेगा। नए डिजाइन के रूप में इसमें डुअल-टोन अलॉय व्हील्स को छोड़कर, साइड प्रोफाइल मौजूदा वर्जन के समान ही रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
इस कार का इंजन काफी दमदार है। इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा। इसमें मैकेनिकल अपग्रेड के तौर पर 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें ट्रांसमिशन लाइन अप में 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड एएमटी यूनिट मिलता है।, 2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को पूर्ण-चौड़ाई वाले एलईडी टेल लैंप दिए जाएंगे।