Punjab News: पंजाब के कारोबारी से SHO और इमीग्रेशन संचालक ने मिलकर लूटे 1 करोड़ रुपए, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के एक बड़े कारोबारी से सब इंस्पैक्टर व SHO ने एक करोड़ रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस खुलासा खुद पुलिस के अफसरों ने किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट को दूसरी बार नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

रविवार को चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले में 75 लाख रुपए की बरामदगी कर ली गई है। लेकिन कोई आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस छापामारी में जुटी है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

आरोपी SI नवीन फोगाट और उसके साथी पुलिसकर्मियों ने बठिंडा के कारोबारी संजय गोयल से 2 हजार रुपए के नोट बदलने के नाम पर 1 करोड़ रुपए की लूट की। उन्होंने संजय गोयल को किडनैप कर सुनसान जगह ले जाकर मारने और नशे के केस में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी।

मामला सेक्टर-39 पुलिस थाने से जुड़ा है, जहां के एडिशनल SHO की जिम्मेदारी नवीन फोगाट संभाल रहा था। नवीन और उसके साथी पुलिसकर्मियों पर सुनियोजित तरीके से ये वारदात करने के आरोप हैं। नवीन फोगाट को पहले भी एक केस में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। हाल में उसकी दोबारा बहाली हुई थी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आरोपी SI नवीन फोगाट और अन्य पुलिसकर्मियों पर सेक्टर-39 थाने में ही केस दर्ज कर लिया गया है। हैरत की बात यह है कि मामले में नामजद होने के बावजूद नवीन फोगाट पुलिस थाने के अंदर पुलिस अधिकारियों के सामने ही फरार हो गया। वहीं पुलिस अधिकारी वारदात में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों की पहचान में जुटे हैं।

यह है मामला

मामला 4 अगस्त का है। बठिंडा निवासी कारोबारी संजय गोयल ने शिकायत दी कि उसके दोस्त ने कहा कि उसके जानकारों ने दो-दो हजार रुपए के नोट बदलने हैं। इसके लिए वह 500-500 के एक हजार नोट लेकर मोहाली पहुंचा। फिर वह एयरोसिटी रोड स्थित ब्राइट इमिग्रेशन पहुंचे। यहां से सर्वेश नामक व्यक्ति उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 40 लेकर पहुंचा।

यहां पहले से एक सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य तीन पुलिसकर्मी वर्दी में खड़े थे। सभी पुलिसकर्मी एकसाथ गाड़ी में घुस गए और उसे व उनके ड्राइवर को पकड़ लिया। जबकि गिल और सरवेश पुलिस के इशारे पर वहां से निकल गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी की तलाशी लेकर पैसा निकाल लिया।

बिजनेसमैन को दी एनकाउंटर की धमकी

संजय ने बताया कि पुलिस टीम उसे कार व पैसों समेत सेक्टर-40 के बीट बॉक्स पर ले गए। यहां से उन्हें सेक्टर-39 जीरी मंडी के पास ले जाया गया। इसके बाद पूरी रकम एक डस्टर कार में रखवाई गई। पुलिस टीम ने उसे पैसा छोड़कर भाग जाने को कहा, ऐसा नहीं करने पर उनका एनकाउंटर कर दिए जाने की धमकी दी।

संजय के अनुसार उस दौरान मर्सिडीज कार में सवार होकर एक अफसर भी पहुंचा, लेकिन कार सवार व्यक्ति बाहर नहीं निकला। इसके बाद उसे वहां से भगा दिया गया। लेकिन उन्होंने घर जाकर परिवार से उनसे हुई लूट की वारदात बयां की। तभी मामला SSP कंवदीप कौर तक पहुंचा।

सेक्टर-39 थाने में देर रात केस दर्ज

DSP चरणजीत ने शिकायतकर्ता संजय को सेक्टर-39 बुलाया, जहां उन्होंने SI नवीन फोगाट को पहचान लिया। संजय ने बताया कि नवीन फोगाट उन्हें बाहर ले जाकर उनसे डील करने लगा। नहीं मानने पर वह पुलिस थाने से फरार हो गया।

देर रात थाना-39 पुलिस ने SI नवीन फोगाट समेत तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों, इमिग्रेशन कंपनी के सर्वेश कौशल, गिल और जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *